फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar earthquake WHO seeks USD million in 30 days

WHO: म्यांमार में भूकंप से तबाही, बीमारियों का बढ़ा खतरा, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मांगी 8 मिलियन डॉलर की मदद

Mon, 31 Mar 2025 03:51 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Mar 2025 03:51 AM IST
सार

WHO: म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद के संकट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गंभीर आपात स्थिति घोषित किया है। विश्व स्वास्थ्य निकाय ने 8 मिलियन डॉलर की मदद की अपील की है। 

विज्ञापन
Myanmar earthquake  WHO seeks USD million in 30 days
म्यांमार का भूकंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के कारण भारी तबाही के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गंभीर आपात स्थिति घोषित किया है। विश्व स्वास्थ्य निकाय ने आगामी तीस दिनों में आठ मिलियन डॉलर की मदद जुटाने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, भूकंप से अब तक 3,400 लोग घायल हुए हैं। देश में चिकित्सा उपकरणों और सर्जरी की सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अपनी आपातकालीन अपील में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि बीमारियों के प्रसार को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए अगले 30 दिनों में आठ मिलियन डॉलर की सहायता की जरूरत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विनाशकारी भूकंप में सैकड़ों मौतों के बावजूद सेना के हमले जारी, विरोधी सशस्त्र समूहों ने की निंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीमारियों के फैलने का खतरा बढ गया: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य निकाय ने शुक्रवार को म्यांमार में आए भूकंप को ग्रेड-3 संकट घोषित किया है। यह डब्ल्यूएचओ के आपात प्रतिक्रिया ढांचे का शीर्ष स्तर है। डब्ल्यूएचओ ने म्यांमार के शुरुआती जांच के बाद पाया कि भूकंप में बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए हैं, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की तत्काल जरूरत है। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मुश्किल हो गई है और जलजनित व खाद्यजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।  

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हड्डी टूटने, गहरे जख्म और आघात सिंड्रोम जैसी चोटों को संक्रमण और अन्य दिक्कतों का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि सर्जरी की सुविधा सीमित है और संक्रमण रोकथाम के उपाय पर्याप्त नहीं हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed