{"_id":"64f68144586d31b0e40f74a6","slug":"myanmar-angry-with-pakistan-over-unfit-fighter-jets-jf-17-thunder-supplied-by-islamabad-report-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fighter Jets Deal: पाकिस्तान से भेजे गए लड़ाकू विमान खराब निकले, म्यांमार नाराज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fighter Jets Deal: पाकिस्तान से भेजे गए लड़ाकू विमान खराब निकले, म्यांमार नाराज
Tue, 05 Sep 2023 06:46 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, नेपीता
एजेंसी, नेपीता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 05 Sep 2023 06:46 AM IST
सार
पाकिस्तान ने इन विमानों की आपूर्ति 2019 और 2021 के बीच की। इन सभी को संचालन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। डिलीवरी के तुरंत बाद इनमें खराबी के चलते पाक म्यांममार के रिश्तों में तनाव आ गया है।
विज्ञापन
JF-17 थंडर जेट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात वर्ष पूर्व 2016 में पाकिस्तान और म्यांमार में हुए जेट खरीदी समझौते में पाकिस्तान ने खराब लड़ाकू विमानों की आपूर्ति म्यांमार की सेना को कर दी। पाकिस्तान द्वारा म्यांमार को दिए गए बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान, जेएफ-17 थंडर को अयोग्य घोषित कर दिया गया है और सैन्य शासन ने इस गड़बड़ी के लिए जवाब देने के लिए इस्लामाबाद को एक ‘सख्त संदेश’ भी भेजा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने इन विमानों की आपूर्ति 2019 और 2021 के बीच की। इन सभी को संचालन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। डिलीवरी के तुरंत बाद इनमें खराबी के चलते पाक म्यांममार के रिश्तों में तनाव आ गया है। अन्य देशों ने विमान सौदे से खुद को किया अलग...म्यांमार के नरिंजरा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जेएफ-17 की खराबी के बाद जो भी देश पाकिस्तान से ये विमान खरीदना चाहता था उसने कदम पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
खासकर लैटिन अमेरिकी देशों को इसी तरह के विमान बेचने के पाकिस्तान के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई है। म्यांमार सैन्य शासन ने पाकिस्तान से विमान खरीदने पर नई चर्चा में शामिल होने से इनकार कर दिया है। एजेंसी
विज्ञापन