{"_id":"64f7e540c93b75be66028237","slug":"musk-threatened-to-sue-this-jewish-organization-on-the-fall-in-revenue-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"X: राजस्व में गिरावट पर मस्क ने इस यहूदी संगठन को दी मुकदमे की धमकी बोले- और कोई चारा नहीं; जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
X: राजस्व में गिरावट पर मस्क ने इस यहूदी संगठन को दी मुकदमे की धमकी बोले- और कोई चारा नहीं; जानें पूरा मामला
Wed, 06 Sep 2023 08:26 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 06 Sep 2023 08:26 AM IST
सार
एक्स पर ट्वीट करते हुए मस्क ने कहा कि उनके पास एंटी-डिफेमेशन लीग के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। विज्ञापन के आधार पर जो सुना है, उससे यही लगता है कि हमारे नुकसान का जिम्मेदार एडीएल ही है।
विज्ञापन
एलन मस्क।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिका के एक यहूदी संगठन- 'एंटी-डिफेमेशन लीग' (एडीएल) पर मुकदमा करने की बात कही है। दरअसल, इस यहूदी संगठन पर एक्स के खिलाफ कथित तौर पर झूठ फैलाने का आरोप लगा है। मस्क का कहना है कि इस संगठन ने एक्स पर यहूदी विरोधी भावनाएं फैलाने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से एक्स को विज्ञापन देने वाले प्लेटफॉर्म से दूर हो गए। मस्क का कहना है कि यह आरोप गलत हैं और वे इसे लेकर कार्रवाई का विचार कर रहे हैं।
एक्स पर पोस्ट करते हुए मस्क ने कहा, 'हमारे पास एंटी-डिफेमेशन लीग के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। विज्ञापन के आधार पर हमने जो सुना है, उससे यही लगता है कि हमारे नुकसान का जिम्मेदार एडीएल ही है। यह समूह संभावित रूप से एक्स की आधी वैल्यू यानी करीब 22 अरब डॉलर के नुकसान के लिए कानूनी कार्रवाई के दायरे में होगी।'
उन्होंने कहा, 'विज्ञापनदाता विवाद में पड़ने से बचते हैं, इसलिए एडीएल यूएस और यूके के विज्ञापन रेवेन्यू को नष्ट करने के लिए निराधार आरोप लगा रहा है।' एलन मस्क के इन कानूनी धमकियों पर एडीएल ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल एडीएल को बैन करो ("BanTheADL") हैशटैक पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एडीएल ने जारी किया बयान
एक ईमेल में एडीएल ने कहा, 'हम इस बात से आश्चर्यचकित नहीं हैं कि यहूदी विरोधी और श्वेत कट्टरपंथी (व्हाइट सुपरमेसिस्ट) जैसे अन्य ट्रोलर्स हमारे संगठन पर लगातार हमले कर रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है। एडीएल वर्षो से सोशल मीडिया पर यहूदी विरोधी नफरत फैलाने का आरोप लगाता रहा है।'
एडीएल और सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट (सीसीडीएच) के अनुसार, अक्तूबर में मस्क द्वारा 44 बिलियन डॉलर का अधिग्रहण लेने के बाद एक्स पर नस्लवादी टिपण्ण्यां तेजी से बढ़े हैं। पिछले महीने मस्क ने सीसीडीएच पर निंदा करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया था।