फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Musk clashes with OpenAI CEO over Trump-supported Stargate AI data centre project

Musk vs OpenAI CEO: 'एक्स' पर भिड़े एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन; स्टारगेट प्रोजेक्ट को लेकर हुई जुबानी जंग

Thu, 23 Jan 2025 09:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Jan 2025 09:05 AM IST
सार

स्टारगेट एक नई कंपनी है, जिसका उद्देश्य उन्नत एआई के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना है। इसमें डेटा सेंटर और बिजली उत्पादन सुविधाएं बनाना शामिल हैं, जो तेजी से विकसित हो रहे AI परिदृश्य को ताकतवर बनाने के लिए अहम हैं।

विज्ञापन
Musk clashes with OpenAI CEO over Trump-supported Stargate AI data centre project
StargateAI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टेस्ला के मालिक एलन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच 'एक्स' पर जुबान जंग देखने को मिली। यह जुबानी जंग ऐसे वक्त हुई, जब स्टारगेट प्रोजेक्ट का एलान किया गया है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई कंपनी के जरिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के बुनियादी ढांचे में 500 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। ट्रंप ने इसे अपने नए प्रशासन के तहत अमेरिका की क्षमता में विश्वास की एक शानदार एलान बताया, जिसमें 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का शुरुआती निजी निवेश शामिल है। माना जा रहा है कि यह आईटी क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी परियोजना होगी।

विज्ञापन


मस्क ने क्या कहा?
दरअसल, एलन मस्क ने स्टारगेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को लेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर निशाना साधा। दोनों के बीच विवाद ओपनएआई के बोर्ड को लेकर शुरू हुआ था। अब मस्क ने ट्रंप के एलान के कुछ घंटों बाद ही निवेश की गई धनराशि पर सवाल उठाए। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'उनके पास वास्तव में पैसे नहीं हैं। सॉफ्टबैंक अब तक 10 अरब डॉलर से कम की ही धनराशि जुटा पाई है। मुझे इस बारे में पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली है।
विज्ञापन


ऑल्टमैन का जवाब
ऑल्टमैन ने बुधवार को जवाब देते हुए कहा कि मस्क गलत हैं, जैसा कि आप पहले से जापने हैं। उन्होंने मस्क को टेक्सास में पहली साइट पर आने के लिए आमंत्रित किया। इस साइट पर अभी काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'यह देश के लिए बहुत अच्छा है। मुझे पता है कि देश के लिए जो अच्छा है वह हमेशा आपकी कंपनियों को पंसद नहीं आता, लेकिन आपकी नई भूमिका में मुझे उम्मीद है कि आप ज्यादातर अमेरिका को पहले रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से दोनों के बीच जंग
स्टारगेट को लेकर सार्वजनिक मंच पर टकराव मस्क और ऑल्टमैन के बीच सालों से चल रही प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है। यह जंग ओपनएआई को चलाने के लिए बोर्डरूम प्रतिद्वंद्विता से शुरू हुई थी, जिसे तैयार करने में दोनों ने ही मदद की थी। ओपनएआई के शुरुआती निवेशक और बोर्ड के सदस्य मस्क ने पिछले साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी पर मुकदमा दायर किया था।

स्टारगेट क्या है?
स्टारगेट एक नई कंपनी है जिसका उद्देश्य उन्नत एआई  के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करना है। इसमें डेटा सेंटर और बिजली उत्पादन सुविधाएं बनाना शामिल है, जो तेजी से विकसित हो रहे AI परिदृश्य को शक्ति प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें शुरुआती निवेश 100 अरब डॉलर का होगा, जिसे बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाया जा सकता है। यह परियोजना टेक्सास में केंद्रित है, जहां पहले 10 डेटा सेंटर का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है।


परियोजना में कौन-कौन लोग हैं शामिल?
स्टारगेट परियोजना का संचालन तीन दिग्गजों की साझेदारी में होगा। उनके नाम हैं-

  1. मासायोशी सोन, सॉफ्टबैंक के संस्थापक
  2. सैम ऑल्टमैन, ओपनएआई के सीईओ
  3. लैरी एलिसन, ओरेकल के अध्यक्ष

ट्रंप के करीबी मस्क का नाम नहीं
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और उनके प्रशासन के तहत DOGE संभालने वाले एलन मस्क को फिलहाल एआई से जुड़ी परियेाजना स्टारगेट से अलग रखा गया है। मस्क ओपनएआई के शुरुआती निवेशकों में से एक थे।  मस्क ने ओपनएआई में मुनाफा कमाने वाला मॉडल जोड़ने की आलोचना की थी। बाद में उन्होंने अपना खुद का एआई उद्यम, xAI लॉन्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed