{"_id":"66390e1e6867bb431506e2f1","slug":"multiple-injuries-reported-after-a-building-under-construction-collapses-in-south-africa-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Africa: जॉर्ज शहर में निर्माणाधीन इमारत ढही, करीब 59 लोग मलबे में फंसे; राहत एवं बचाव कार्य जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Africa: जॉर्ज शहर में निर्माणाधीन इमारत ढही, करीब 59 लोग मलबे में फंसे; राहत एवं बचाव कार्य जारी
Mon, 06 May 2024 10:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Mon, 06 May 2024 10:36 PM IST
सार
South Africa: दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज शहर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के ढहने से करीब 59 लोग मलबे में फंस गए। मौके से 10 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा जॉर्ज शहर में हुआ है, जो कि केपटाउन से 400 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स एक अनुसार इमारत का बहुमंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक ढहने से वहां करीब 59 लोग मलबे में फंस गए। मौके से 10 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे में कई लोग जख्मी
जॉर्ज की नगर पालिका ने एक बयान जारी कर बताया है कि मौके पर आपदा प्रबंधन सेवाएं, एंबुलेंस और पुलिस द्वारा राहत कार्य चलाया गया। बताया गया है कि यह इमारत नगर पालिका के ऑफिस के पास ही मौजूद थी। नगर पालिका के प्रवक्ता एनटोबेको मंगक्वेंगक्वे का कहना है कि हादसे में कई लोग जख्मी हुए हैं। इमारत करीब चार या पांच मंजिल की थी। उन्होंने बताया कि अभी हादसे में घायल हुए लोगों की सही संख्या का पता नहीं चला है और मौके पर आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य जारी
इस मामले पर दक्षिण अफ्रीकी सरकार नजरें बनाए हुए है और मौके पर स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए आवश्यक संसाधन भेजे गए हैं। प्रांतीय सरकार के प्रमुख एलन विंडे ने बताया कि इस समय लोगों की जान बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए आपातकालीन टीमों को उनके बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक मदद भेजी गई है।
विज्ञापन