फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   gold mountain discovered in africa dr congo Discovered in Africa is Forcing Authorities to Ban Mining kango kivu video social media

congo africa gold mountain : कांगो में मिला सोने का पहाड़, सूचना मिलते ही लूटने दौड़ पड़े लोग

Mon, 08 Mar 2021 02:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किवू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किवू Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
gold mountain discovered in africa dr congo Discovered in Africa is Forcing Authorities to Ban Mining kango kivu video social media
कांगो में मिला सोने का पहाड़ - फोटो : Social Media

एक अफ्रीकी देश में सोने का पहाड़ मिलने की खबर आई है। अफ्रीकी देश कांगों के दक्षिणी प्रांत के एक गांव में सोने का पहाड़ मिलने की खबर मिलते ही हजारों की तादाद में लोग सोना लूटने दौड़ पड़े। हालत ये हो गई कि ज्यादा से ज्यादा सोना लूटने की होड़ में किसी ने खदान की मिट्टी को बैग में भरा, तो किसी ने बोरे में, किसी ने थैली में भरा, तो किसी ने दुपट्टे और शर्ट में भर लिया। लोग अपने घरों में इस मिट्टी को ले जाकर धोकर सोना निकाल रहे हैं। बड़ी संख्या में भीड़ लग जाने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से बचने के लिए प्रशासन ने वहां जाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांगो के मंत्री वेनंत बुरुमे ने बताया कि लुहिहि गांव में फरवरी महीने के अंतिम दिनों में सोने से भरपूर अयस्क की खोज हुई थी, इसके बाद वहां पर खुदाई करने वालों की फौज जमा हो गई।इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के वहां पर पहुंचने से इस छोटे से गांव में संकट पैदा हो गया, इसके बाद वहां मिट्टी की खुदाई पर रोक लगाई गई। मंत्री ने बताया कि खनन पर रोक लगाए जाने से अधिकारियों को खनिकों पहचान करने और उनके पंजीकरण का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में भेजनी पड़ी सेना 
बता दें कि पूरे कांगो में फावड़ा आदि के जरिए आजीविका के लिए सोने की खुदाई करना सामान्य बात है। कांगो के पूर्वी और पूवोत्तर इलाके में सोने की खुदाई एक तरह से कुटीर उद्योग की तरह है। लुहिहि गांव में इतने बड़े पैमाने पर खुदाई करने वालों के पहुंचने पर वहां पर कांगो की सेना, खनिकों और व्यापारियों को भेजना पड़ा।

सोने से भरपूर फिर भी कंगाल, ये है वजह :

कांगो में अक्सर सोने की खदाने मिलती रहती हैं। कांगो में आधिकारिक रूप से सोने के उत्पादन को बहुत कम करके दिखाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि यहां से कई टन सोना तस्करी करके पूरब स्थित पड़ोसी देशों के रास्ते वैश्विक सप्लाई बाजार में भेज दिया जाता है। इस वजह से कांगो की सरकार को इस सोने से कोई खास फायदा नहीं हो पाता है, जिससे वहां महंगाई जैसी समस्याएं हावी रहती हैं। सरकार इस पर लगाम लगाने की लगातार कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोशिश कामयाब नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed