फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mount merapi eruption in indonesia 11 hikers found dead many still missing

Indonesia: माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई अभी भी लापता

Mon, 04 Dec 2023 09:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुमात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुमात्रा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Dec 2023 09:59 AM IST
सार

ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैल गई है। इसके चलते पर्वतारोही लापता है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से ढक गए हैं। 

विज्ञापन
mount merapi eruption in indonesia 11 hikers found dead many still missing
माउंट मेरापी ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा स्थित माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में 11 पर्वातारोहियों की मौत हो गई है। राहत और बचाव दल ने सभी 11 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए हैं। राहत बचाव दल के अधिकारियों का कहना है कि तीन पर्वतारोही ज्वालामुखी के नजदीक जीवित पाए गए हैं और कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


एहतियातन नजदीकी गांव खाली कराए गए
पेदांग सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने बताया कि उन्हें तीन लोग जिंदा मिले हैं और 11 शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन कुल 75 पर्वतारोही माउंट मेरापी पर थे। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैल गई है। इसके चलते पर्वतारोही लापता है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से ढक गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। साथ ही ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की आशंका है। 
विज्ञापन


कई पर्वतारोही अभी भी लापता, तलाश जारी
अभी भी कई पर्वतारोही माउंट मेरापी पर लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 3000 मीटर दूर तक ज्वालामुखी की राख फैल गई है। प्रशासन ने लोगों से एहतियातन चश्में पहनने की सलाह दी है ताकि ज्वालामुखी की राख से उनकी आंखों की सुरक्षा हो सके। बता दें कि माउंट मेरापी ज्वालामुखी जनवरी से ही सक्रिय है। हालांकि अभी तक इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। इंडोनेशिया में कुल 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed