{"_id":"5fcf3eec0acef47c162373fb","slug":"mount-everest-height-nepal-announce-revised-height-of-mount-everest-8848-meters-now-2-8-feet-taller-than-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटी नहीं, बढ़ गई माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, नेपाल और चीन ने मापकर दुनिया को बताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
घटी नहीं, बढ़ गई माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई, नेपाल और चीन ने मापकर दुनिया को बताया
Tue, 08 Dec 2020 02:23 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mount Everest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। इसके माप के संबंध में इकट्ठा किए गए डाटा एक साल तक खंगालने के बाद नेपाल सरकार ने मंगलवार को माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई की घोषणा की। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने बताया कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है, जो पहले के मुकाबले 2.8 फीट ज्यादा है।
विज्ञापन
भूकंप के बाद ऊंचाई घटने का अनुमान था
2015 में नेपाल में आए भयंकर भूकंप के बाद व्यापक रूप से यह माना जाता था कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर नहीं रही है, इसलिए नेपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर की ऊंचाई मापने की तैयारी की। इसके बाद आज नेपाल के विदेश मंत्री ने माउंट एवरेस्ट की आधिकारिक ऊंचाई 8848.86 मीटर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन और नेपाल ने संयुक्त रूप से माउंट एवरेस्ट की नई नापी गई ऊंचाई के बाद इसे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी घोषित किया है। वर्तमान में इसकी ऊंचाई 8848.86 मीटर है। एवरेस्ट अब पहले की तुलना में 2.8 फीट लंबा है।
नेपाल ने अधिकारियों और विशेषज्ञों को पहाड़ की ऊंचाई को फिर से मापने के लिए तैनात किया। इसके अलावा, नेपाल सरकार ने भी अपने घरेलू प्रयासों में चीन के साथ मिलकर काम किया। 2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नेपाल यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने संयुक्त रूप से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई की घोषणा करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।