फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More trash-filled balloons incoming from North Korea: South Korean Army

South Korea: कचरे वाले गुब्बारे भेज सकता है उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया की नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी

Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
सार

South Korea: रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई नागरिकों को टेक्स्ट संदेश मिले हैं, जिसमें उन्हें आसामना से गिरने वाली वस्तुओं के प्रति सतर्क रहने और किसी भी गुब्बारे को देखे जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
More trash-filled balloons incoming from North Korea: South Korean Army
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया सीमाओं पर कचरे से भरे गुब्बारे भेजने की अपनी पुरानी रणनीति फिर से शुरू कर सकता है। शनिवार को दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ ज्वाइंट स्टाफ ने चेतावनी दी कि गुब्बारे उत्तरी सियोल तक उड़कर आ सकते हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि नागरिकों को टेक्स्ट संदेश मिले हैं, जिसमें उन्हें आसामना से गिरने वाली वस्तुओं के प्रति सतर्क रहने और किसी भी गुब्बारे को देखे जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है। उत्तर कोरिया पिछले कुछ हफ्तों में दो हजार से ज्यादा कचरे से भरे गुब्बारे भेज चुका है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में इस रणनीति को दक्षिण कोरिया के नागरिकों की ओर से सीमा पर भेजे गए उत्तर कोरिया विरोधी प्रचार पत्रों का सीधा बदला बताया गया है। एपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गुब्बारों के जवाब में दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसी को परेशान करने के लिए प्रचार संदेशों और क्रे-पॉप गीतों का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे के गुब्बारों की आखिरी घटना 24 जुलाई को सामने आई थी। जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के परिसर में ऐसे ही कचरे का गुब्बारा गिरा था। जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई थीं।उत्तर कोरिया, अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत होते संबंधों से नाराज है। उसने अपने मिसाइल कार्यक्रम और तेज किया है और पश्चिमी देशों धमकियां दी हैं। अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने पर सहमत हुए हैं। 


उत्तर कोरिया हाल के दिनों में बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे घरों और खेतों में तबाही मची है। देश ने रूस और चीन जैसे करीबी सहयोगियों से किसी भी मदद को लेने से इनकार किया है और जोर देकर कहा है कि वह अपने दम पर स्थिति से निपटने में सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed