फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than six Indian-Americans won in Congress primary election in America

अमेरिका: कांग्रेस के प्राइमरी चुनाव में छह से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने दर्ज की जीत

Thu, 05 Mar 2020 10:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
More than six Indian-Americans won in Congress primary election in America
India-America Defence deal

 कांग्रेस के दो सांसदों और दो महिलाओं समेत छह से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने नवंबर में प्रतिनिधि सभा चुनावों के लिए प्राइमरीज चुनाव में जीत दर्ज की है। कैलिफोर्निया में मौजूदा सांसद डॉ. अमी बेरा और रो खन्ना ने अपने-अपने क्रमश: सातवें और 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट्स में आसान जीत दर्ज की। दोनों डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में सबसे लंबे समय तक सांसद रहे भारतीय-अमेरिकी बेरा पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, खन्ना तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार रितेश टंडन से चुनौती मिलेगी। टंडन को खन्ना के विरोधी भारतीय-अमेरिकी समूहों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन


टंडन प्राइमरीज में दूसरे स्थान पर आए। कैलिफोर्निया कानूनों के अनुसार, शीर्ष दो प्रत्याशियों का नाम नवंबर के चुनावों के बैलट पर होता है। खन्ना ने ट्वीट किया कि आज रात हमारी जीत के लिए मैं हर किसी का आभार व्यक्त करता हूं। हमने रितेश टंडन को हरा दिया जो इस्लामोफोबिया और भारत में दक्षिणपंथी राष्ट्रवाद पर चलते हैं। हमें बे एरिया में सबसे अधिक वोट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी की ओर से निशा शर्मा कैलिफोर्निया के 11वें ‘कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट’ से प्राइमरी जीत गई। वह नवंबर के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सांसद मार्क डिसॉल्नियर को चुनौती देंगी। डेमोक्रेटिक पार्टी के ऋषि कुमार कैलिफोर्निया की 18वीं ‘कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट’ में 15.9 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की ही मौजूदा सांसद एनाजी एशो से है। भारतीय-अमेरिकी मंगा अनंतातमुला ने वर्जीनिया की 11वीं ‘कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट’ में रिपब्लिकन की ओर से प्राइमरी में जीत दर्ज की। उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के छह बार के सांसद गेरी कॉनोली से होगा।


प्रिस्टन कुलकर्णी ने टेक्सास की 22वीं ‘कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट’ में प्राइमरी में बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपके समर्थन के लिए शुक्रिया। आपकी मदद और सहयोग के बिना हम यहां नहीं आ सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed