फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than one crore 50 lakh cases of covid 19 registered in South Asia

कोरोना का कहर : अकेले दक्षिण एशिया में 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा संक्रमित, हालात गंभीर

Sun, 11 Apr 2021 06:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 06:43 AM IST
सार

दक्षिण एशिया के देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका  में दुनियाभर के मुकाबले 11 फीसदी संक्रमण के मामले और छह फीसदी मौत हुई हैं।

विज्ञापन
More than one crore 50 lakh cases of covid 19 registered in South Asia
कोरोना का कहर... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस साल की शुरुआत में लगा था कि कोरोना वायरस कमजोर पड़ गया है। लेकिन अब आए दिन कोरोना वायरस नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर भारत समेत पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में कहर ढहा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस के मरीज एक करोड़ पचास लाख से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन


भारत में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना एक लाख से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। साथ ही भारत टीके की कमी से भी जूझ रहा है। दक्षिण एशिया के देशों भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका में दुनियाभर के मुकाबले 11 फीसदी संक्रमण के मामले और छह फीसदी मौतें हुई हैं। इस क्षेत्र में विश्व की 7.59 अरब लोगों की आबादी का 23 फीसदी है।
विज्ञापन


भारत सर्वाधिक कोरोना के मामलों में तीसरे नंबर पर है। वहीं दक्षिण एशिया में लगभग 84 फीसदी से ज्यादा कोरोना केस और मौतें भारत में हुई हैं। भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, यहां पिछले 24 घंटों में लगभग 145,384 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो दुनिया में संक्रमित होने की सबसे तेज दर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का कहना है कि लोग भीड़ भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क का उपयोग नहीं करते हैं इसलिए संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब राज्य भी कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे हैं। कुछ राज्यों ने टीकाकरण रोकने की भी बात कही है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार समय पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा रही है।

पाकिस्तान में जारी तीसरी लहर
भारत का पड़ोसी पाकिस्तान इसी तरह की स्थिति से गुजर रहा है। वहां तीसरी लहर में 700,000 से अधिक मामलों के साथ 15,000 से अधिक मौत दर्ज हुई है। पिछले 10 दिनों में मामलों में काफी तेजी देखी गई है। 


बांग्लादेश का हाल-बेहाल
भारत के पूर्वी पड़ोसी बांग्लादेश में प्रतिदिन 7,000 मामले दर्ज हो रहे हैं। जिसमें कुल 678,937 मामले हैं। भारत ने बांग्लादेश को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की दस लाख से ज्यादा खुराकें दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed