फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More Than 7.15 Crore Corona Infected In The World And 16.03 Lakh People Lost Their Lives

कोरोना : दुनिया में मृतक आंकड़ा 16.03 लाख पार, अमेरिका में क्रिसमस उत्सव पर सस्पेंस

Sun, 13 Dec 2020 02:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
More Than 7.15 Crore Corona Infected In The World And 16.03 Lakh People Lost Their Lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक विश्व में 7.15 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 16.03 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दुनिया में सिर्फ 4.97 करोड़ से अधिक है। इस बीच, अमेरिका के बाद डब्ल्यूएचओ ने भी क्रिसमस पर उत्सव को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन



डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यदि क्रिसमस के दौरान हमने लापरवाही बरती तो यह तय मानिए कि हम मुश्किल में पड़ सकते हैं और खुशी के बदले हमें दुख का सामना करना पड़ सकता है। संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रयेसस ने कहा, हमें यह याद रखना चाहिए कि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए यह जरूरी है कि फेस्टिव सीजन में हम बेहद सावधान रहें। उधर, ब्राजील में 58 ऐसे संदिग्ध मरीज मिले हैं जिन्हें कथित तौर पर दूसरी बार संक्रमण हुआ है। इसमें एक 37 साल का पुरुष और इतनी ही उम्र की एक महिला भी शामिल है। सरकार ने कहा है कि यह हालात क्यों बने, इसकी जांच की जाएगी।


जर्मनी में सख्ती की तैयारी
फ्रांस के 6 हफ्ते के सख्त लॉकडाउन के बाद संभले हालात में दो हफ्ते पहले जहां हर दिन 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे, वहीं इन्हें अब 10 या 11 हजार तक सीमित कर लिया गया है। अब जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भी बर्लिन से पाबंदियों की शुरुआत करने जा रही है। यहां सोमवार से सभी दुकानें यानी बाजार बंद किए जा सकते हैं। स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed