{"_id":"60e47c88d25af84a3157b99b","slug":"more-than-400-firing-incidents-in-us-independence-day-4-july-leaving-many-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: आजादी के दिन हुईं 400 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं, 150 लोगों की जान गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: आजादी के दिन हुईं 400 से ज्यादा गोलीबारी की घटनाएं, 150 लोगों की जान गई
Tue, 06 Jul 2021 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:24 PM IST
सार
- देश के बड़े शहरों में हिंसक अपराधों में हुई तेज वृद्धि, चार जुलाई को हुईं कई वारदातें
- न्यूयॉर्क में जहां बंदूक हिंसा वर्षों तक नहीं देखी गई वहां अब ऐसी घटनाएं काफी बढ़ी हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में बंदूक संस्कृति कितनी हावी है इसका एक उदाहरण चार जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर देखने को मिला। इस दिन एक तरफ देश अपनी आजादी की सालगिरह मना रहा था और दूसरी तरफ सप्ताहांत के दौरान देश भर में 400 से ज्यादा फायरिंग की घटनाओं में बंदूक हिंसा के चलते कम से कम 150 लोग मारे गए। इससे पता चलता है कि बड़े शहरों में हिंसक अपराध काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
सीएनएन ने गन वायलेंस आर्काइव से हासिल आंकड़ों के आधार पर बताया कि शुक्रवार से रविवार के बीच 72 घंटे की अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर हुई गोलीबारी की घटनाएं शामिल की गई हैं। यह आंकड़ा अभी और अपडेट हो रहा है जिसके बाद इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बता दें कि शुक्रवार से रविवार तक यहां फायरिंग की 21 घटनाएं हुईं जिनमें 26 लोग पीड़ितों में शामिल रहे।
विज्ञापन
बता दें कि न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक पिछले साल इसी अवधि में 25 घटनाएं हुईं जिनमें 30 को गोली मारी गई। अकेले चार जुलाई को न्यूयॉर्क में 12 फायरिंग की घटनाओं से 13 लोग प्रभावित हुए। इसी तरह शिकागो जैसे शहर में भी चार जुलाई का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। यहां चार जुलाई को 83 लोगों को गोली मारी गई जिनमें से 14 की मौत हुई। यहां रात भर हुई गोलीबारी में दो पुलिस अफसर भी घायल हो गए।
विज्ञापन
देश में बंदूक संस्कृति हावी
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बंदूक खरीदना बाकी देशों के मुकाबले बेहद आसान है। इस कारण देश भर में बंदूक संस्कृति काफी विकसित हो चुकी है। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इस पर लगाम लगाने के लिए एक नया कानून लाने की सिफारिश की है लेकिन फिलहाल इस पर कोई बड़ा बदलाव होता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि अमेरिका की संसद में इस संबंध में एक प्रस्ताव लाया गया है।