फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 300 stranded indians get chinese vaccines appeal to china to allow entry

संकट: शर्त के मुताबिक 300 से अधिक भारतीयों ने लगवाए चीनी टीके, अब चीन में ही नहीं मिल रहा प्रवेश

Mon, 07 Jun 2021 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 07 Jun 2021 11:02 PM IST
सार

पंद्रह मार्च को चीन ने भारत एवं 19 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए चीनी कोविड-19 वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया था। अब वैक्सीन लगवाने के बाद जो लोग भारत लौटकर आ गए  हैं उन्हें फिर से रोजगार के लिए चीन जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।

 

विज्ञापन
More than 300 stranded indians get chinese vaccines appeal to china to allow entry
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन की शर्त के मुताबिक चीनी कोविड-19 टीके लगवा चुके 300 से अधिक भारतीयों ने चीन से यात्रा पाबंदियां हटाने एवं उन्हें अपने काम-धंधे पर लौटने देने की इजाजत देने की अपील की है। बता दें कि पंद्रह मार्च को चीन ने भारत एवं 19 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए चीनी कोविड-19 वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन


नई दिल्ली में चीनी दूतावास द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि 15 मार्च, 2021 से व्यवस्थित तरीके से लोगों की आवाजाही को बहाल करने के उद्देश्य से भारत में चीनी दूतावास एवं वाणिज्य दूतावास चीन द्वारा निर्मित कोविड-19 टीका लेने एवं टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले लोगों को यात्रा सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


इस घोषणा से, चीन में कामधंधा करने वाले लेकिन भारत में कोविड-19 बीमारी की लंबी अवधि के बाद यात्रा पाबंदियों के चलते वहीं फंस गए सैंकड़ों भारतीय दुविधा में आ गए क्योंकि भारत में चीनी टीके उपलब्ध नहीं थे। चीन में अपने कामधंधे पर लाौटने एवं परिवारों से मिलने के लिए व्याकुल 300 से अधिक भारतीय चीनी टीके के लिए दुबई के अलावा नेपाल, मालदीव जैसे देशों में चले गए और वे वहां एक महीने से अधिक समय तक रहे। इसके चलते उन्हें भारी खर्चा भी उठाना पड़ा। लेकिन उनकी यह कोशिश व्यर्थ गयी क्योंकि चीनी दूतावास ने उनकी वापसी के लिए वीजा जारी करना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद 202 भारतीयों, जिन्होंने चीनी टीका लगवा लिया है, ने इस माह के प्रारंभ में भारत में चीन के राजदूत सन वीडोंग को संयुक्त पत्र लिखा। उन्होंने अपनी शीघ्र वापसी हेतु मदद की मांग करते हुए बीजिंग में भारतीय दूतावास को भी पत्र लिखा है। चीनी राजदूत को भेजे पत्र में चीन में रहने वाले भारतीय समुदाय ने लिखा है, ‘माननीय सन सर , अब जबकि हमने चीनी टीका सफलतापूर्वक लगवा लिया है, ऐसे में कृपया हमें आगे का मार्ग दिखाइए। हम आपसे भारतीय नागरिकों को वीजा जारी करना शुरू करने का अनुरोध करते हैं जो पिछले साल नवंबर के प्रारंभ से रूका है।’

यह पत्र यहां पीटीआई-भाषा ने भी देखा है। उसमें 202 भारतीयों के नाम हैं जिन्होंने चीनी टीके लगवाये हैं। वैसे एसोसिएशन के एक सदस्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टीके लगवाने वाले भारतीयों की संख्या 300 से अधिक है। इस संबंध में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें भारत में चीनी दूतावास से संपर्क करना चाहिए।


जब उनसे कहा गया कि वे पहले ही चीनी दूतावास से संपर्क कर चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तब उन्होंने कहा, मैं पहले ही इस मुद्दे पर चीन का सैद्धांतिक रूख स्पष्ट कर चुका हूं। ब्योरे के लिए मैं अब भी आपको भारत में चीनी दूतावास से संपर्क करने को कहूंगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed