फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moldovan President Dog Bites Austrain First man Alexander Van der Bellen in hand

Moldova: ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन में ही कुत्ते ने काटा, गिफ्ट में भी मिला टेड्डी डॉगी

Sun, 19 Nov 2023 03:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिसीनाउ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिसीनाउ Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 19 Nov 2023 03:46 AM IST
सार

ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने पहले तो डॉग के प्रति सहानभूति व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो मुझे जानता है कि मै एक डॉग प्रेमी हूं।

विज्ञापन
Moldovan President Dog Bites Austrain First man Alexander Van der Bellen in hand
हाथों में पट्टी बांधकर बैठक में हुए शामिल। - फोटो : Twitter

विस्तार

यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को कुत्ते ने काट लिया…सुनकर हैरान हो गए न। लेकिन यह सच है। मजे की बात यह है कि ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति को डॉग ने काटा भी तो कहां- अपने देश से 1500 किलोमीटर दूर। डॉग बाइट की तमाम खबरें तो आए दिन आती ही रहती हैं। देश-विदेश में डॉग बाइट अब आम हो चुका है लेकिन ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति को कुत्ते के काटने की घटना अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


अब जानिए, पूरी कहानी
मीडिया रिपोर्ट के ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वार डेर बेलेन मोल्दोवना के दौरे पर हैं। इस दौरान, वे मोल्दोवन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मैया संदू के साथ टहल रहे थे। इस दौरान वहां कुछ पालतू डॉग बंधे हुए थे। डॉग को देखकर बेलेन डॉग को सहलाने लगे, तभी उस डॉग ने उन्हें हाथ पर काट लिया। इस वजह से बेलेन अपनी अगली बैठकों में हाथों में पट्टी बांधकर ही शामिल हुए। डॉग बाइट के कारण संदू ने बेलेन से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि आस-पास अधिक संख्या में लोगों को देखकर डॉग घबरा गया था। इस वजह उसने बेलेन के हाथों पर काट लिया। मैं इसके लिए माफी मांगती हूं।
विज्ञापन

 


बेलेन ने डॉग के प्रति जताई सहानभूति
ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने पहले तो डॉग के प्रति सहानभूति व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो मुझे जानता है कि मै एक डॉग प्रेमी हूं। मैं उसकी भावना समझ सकता हूं। संदू सहित अन्य नेताओं और अधिकारियों के साथ मेरी मुलाकात बहुत अच्छी रही। बेलेन ने आगे कहा कि संदू ने यात्रा के आखिरी दिन एक छोटा डॉग वाला खिलौना भी तोहफे में दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed