{"_id":"69ecbded62e8b2ba2b0a3f5d","slug":"mojtaba-meets-neither-commanders-nor-officials-not-via-phone-orders-arrive-through-letters-how-iran-is-running-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में गुप्त मानव शृंखला!: ट्रैकिंग से बचाव की तरकीब अपना रहा तेहरान, मोसाद से महफूज रखने के लिए बनी रणनीति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान में गुप्त मानव शृंखला!: ट्रैकिंग से बचाव की तरकीब अपना रहा तेहरान, मोसाद से महफूज रखने के लिए बनी रणनीति
Sat, 25 Apr 2026 06:43 PM IST
Himanshu Singh Chandel
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:43 PM IST
सार
अमेरिका और इस्राइल के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने हैं। वह हाई-टेक ट्रैकिंग और हत्या के डर से छिपे हुए हैं और 'ह्यूमन चेन' के जरिए हाथ से लिखी चिट्ठियों से देश चला रहे हैं। हमले में वह बुरी तरह घायल हुए हैं। आइए जानते हैं कि सुप्रीम लीडर इन दिनों कैसे ईरान की सत्ता चला रहे हैं।
विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। इसके बाद उनके बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने ईरान की कमान संभाली है। लेकिन, सत्ता संभालने के बाद से ही नए सुप्रीम लीडर जनता की नजरों से पूरी तरह गायब हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि वह अमेरिका और इस्राइल की हाई-टेक ट्रैकिंग से बचने के लिए एक बहुत ही गुप्त तरीके से देश चला रहे हैं। वह डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल न करके 'ह्यूमन चेन' (इंसानों की कड़ी) के जरिए हाथ से लिखी चिट्ठियों से अपने आदेश भेज रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई का अभी तक कोई भी वीडियो या ऑडियो सामने नहीं आया है। उनके आदेश सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताए जाते हैं या फिर सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए जाते हैं। एक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं, ताकि वह अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कमजोर न दिखें।
सुरक्षा के इंतजाम कैसे?
सुरक्षा के इंतजाम इतने कड़े हैं कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के बड़े कमांडर और सरकार के आला अधिकारी भी उनसे मिलने नहीं जाते। उन्हें डर है कि इस्राइल उनकी लोकेशन को ट्रैक करके मोजतबा खामेनेई की हत्या की साजिश रच सकता है। इसलिए संदेशों को हाथ से लिखकर लिफाफों में बंद किया जाता है और भरोसेमंद दूतों की एक चेन के जरिए उन तक पहुंचाया जाता है। ये दूत मोटरसाइकिल और कारों से राजमार्गों और ग्रामीण रास्तों से होते हुए उनके गुप्त ठिकाने तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- माली की राजधानी में खौफ का साया: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भारी गोलीबारी, गश्त लगाते दिखे हेलीकॉप्टर
क्या मोजतबा खामेनेई हमले में गंभीर रूप से घायल हुए?
रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि अमेरिकी और इस्राइल के हमलों में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, वह मानसिक रूप से पूरी तरह तेज और सक्रिय हैं। कहा जा रहा है कि हमले में उनका चेहरा काफी खराब हो गया है और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत है। उनके चेहरे और होंठों पर चोट के कारण उन्हें बोलने में भी काफी परेशानी हो रही है। उनके एक पैर के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं और अब नकली पैर लगने का इंतजार है। उनके घायल हाथ की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
उनके इलाज और सुरक्षा की जिम्मेदारी किसके पास?
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, जो खुद एक प्रशिक्षित हार्ट सर्जन हैं, और देश के स्वास्थ्य मंत्री सीधे तौर पर उनके इलाज में शामिल हैं। मोजतबा अपने अज्ञात ठिकाने पर ज्यादातर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरे रहते हैं। हालांकि, उनकी सेहत को लेकर किए जा रहे इन दावों पर मोजतबा खामेनेई के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। इस पोस्ट में दुश्मन के मीडिया की आलोचना की गई है और कहा गया है कि ऐसी रिपोर्टें ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता को कमजोर करने की एक साजिश हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच अभी कैसे हालात हैं?
वर्तमान में, अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में भारी लड़ाई के बाद एक 'असहज युद्धविराम' लागू है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अभी भी बड़ा गतिरोध बना हुआ है। कूटनीतिक बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिशें भी रुकी हुई हैं। दूसरे दौर की बातचीत शुरू ही नहीं हो पाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है, क्योंकि वह अपने परमाणु अधिकारों की मांग पर पूरी तरह से अड़ा हुआ है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन