फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moderna Inc says its experimental vaccine is 94 percent effective in preventing COVID19

Covid-19: अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने किया 94.5 फीसदी प्रभावी वैक्सीन बनाने का दावा

Mon, 16 Nov 2020 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Moderna Inc says its experimental vaccine is 94 percent effective in preventing COVID19
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। कंपनी ने यह आंकड़ा वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल से मिले अंतरिम डाटा के आधार पर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन के अभी तक के ट्रायल के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। 

विज्ञापन

 
मॉडर्ना ने कहा कि जारी अध्ययन के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार उसकी कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन 94.5 प्रतिशत प्रभावी प्रतीत होती है। बता दें कि इससे एक सप्ताह पहले प्रतिद्वंद्वी कंपनी फाइजर इंक ने भी अपने टीके के इसी तरह प्रभावी होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडर्ना के अध्यक्ष डॉक्टर स्टीफन होज ने इसका स्वागत किया और कहा कि दो विभिन्न कंपनियों के समान परिणाम काफी आश्वस्त करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इससे हम सबको उम्मीद करनी चाहिए कि वास्तव में एक वैक्सीन इस महामारी को रोकने में सफल होने जा रही है।

ट्रंप और बाइडन ने किया स्वागत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अगले राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर मॉडर्ना इंक की इस घोषणा का स्वागत किया। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'एस और वैक्सीन का एलान। इस बार मॉडर्ना की ओर से, 95 फीसदी प्रभावी। सभी महान इतिहासकार, कृपया याद रखें कि ये महान खोजें, जो चीनी प्लेग का खात्मा करेंगी, मेरे कार्यकाल के दौरान संभव हुईं।' वहीं बाइडन ने कहा कि यह खबर आशावादी महसूस करने के लिए एक और कारण है।


वैक्सीन को असर दिखाने में लगेगा समय
माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में कोरोना की कोई न कोई वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। लेकिन, इस बीच वैक्सीन बना रही फार्मा कंपनी फाइजर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर वैक्सीन बन भी जाती है तो उसे अपना असर दिखाने में समय लगेगा। तुरंत ही संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed