फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Model code of conduct for Nepal March 5 general election come into force on Sunday midnight

Nepal Election: नेपाल में आधी रात से आचार संहिता लागू, 5 मार्च को होने वाले है आम चुनाव

Sun, 18 Jan 2026 11:29 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: लव गौर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:29 PM IST
सार

Nepal Election: नेपाल में आगामी आम चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता रविवार आधी रात से लागू हो गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Model code of conduct for Nepal March 5 general election come into force on Sunday midnight
नेपाल आम चुनाव अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले रविवार आधी रात से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान का माहौल बन सके। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार यह फैसला रविवार को चुनाव आयोग की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


आयोग ने चुनाव आयोग अधिनियम-2073 की धारा 22 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आचार संहिता को लागू किया है, ताकि चुनावी प्रक्रिया भयमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी और सीमित खर्च के साथ संपन्न हो सके। 
विज्ञापन


जेन-जी आंदोलन के बाद होने जा रहे चुनाव
इससे पहले अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग रविवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बारे में सूचित करेगा। बता दें कि ये आम चुनाव उस राजनीतिक संकट के बाद कराए जा रहे हैं, जब पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस्तीफे के पीछे भ्रष्टाचार के आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन प्रमुख कारण रहे। इसके बाद 12 सितंबर को 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उनकी सिफारिश पर राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर आम चुनाव की घोषणा की थी।


ये भी पढ़ें: नेपाल: सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में देउबा गुट, चुनाव आयोग के फैसले पर नाराजगी

प्रधानमंत्री पद के दावेदार बालेन शाह का मेयर पद से इस्तीफा
काठमांडो महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकप्रिय रूप से बालेन के नाम से पहचाने जाने वाले शाह ने 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए यह फैसला लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस कदम के बाद नेपाल की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। बता दें कि नेपाल में हुई क्रांति का ये मुख्य चेहरा थे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed