{"_id":"63b3b4fc31ddb605540b0951","slug":"mission-moon-nasa-afraid-about-space-race-china-can-claim-on-moon-says-bill-nelson","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Moon Mission: चांद पर कब्जा न जमा ले चीन! रोक सकता है अन्य देशों की लैंडिंग, NASA को सता रही है चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Moon Mission: चांद पर कब्जा न जमा ले चीन! रोक सकता है अन्य देशों की लैंडिंग, NASA को सता रही है चिंता
Tue, 03 Jan 2023 11:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:24 AM IST
सार
नासा के प्रमुख बिल नेल्सन चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और चीन के साथ एक अंतरिक्ष दौड़ में शामिल हैं और देश को देखने की जरूरत है कि उसका प्रतिद्वंद्वी चांद पर पैर जमाने की कोशिश न करे।
विज्ञापन
चीन का चांद मिशन।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांद की सतह पर इंसानी जिंदगी ढूंढने के लिए दुनिया के तमाम देशों के बीच दौड़ जारी है। हालांकि, अमेरिका और चीन इस दौड़ में सबसे आगे हैं। सही मायनों में देखा जाए तो चीन, अमेरिका से भी आगे निकलता दिख रहा है, जिसकी नासा को चिंता सता रही है। नासा को डर है कि कहीं चीन चंद्रमा पर अपना कब्जा न जमा ले और वहां मौजूद संसाधनों पर अपना दावा ठोककर अन्य देशों की लैंडिंग तक को रोक दे।
विज्ञापन
नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका और चीन के साथ एक अंतरिक्ष दौड़ में शामिल हैं और देश को देखने की जरूरत है कि उसका प्रतिद्वंद्वी चांद पर पैर जमाने की कोशिश न करे। नेल्सन ने कहा कि चीन अंततः चंद्रमा के संसाधनों व समृद्ध क्षेत्रों पर स्वामित्व का दावा कर सकता है।
विज्ञापन
अगले दो साल तय करेंगे कौन कहां?
नासा प्रमुख नेल्सन ने कहा, अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है और अगले दो साल यह निर्धारित कर सकते हैं कि कौन सा देश इस दिशा में लाभ प्राप्त करता है। उन्होंने कहा, यह एक तथ्य है कि हम एक अंतरिक्ष दौड़ में हैं और यह सच है कि हमें बेहतर ढंग से देखने की जरूरत है कि चीन वैज्ञानिक अनुसंधान की आड़ में चंद्रमा पर कब्जा न जमा ले। और इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि चीन कह दे कि यह हमारा क्षेत्र है, यहां से बाहर रहो।
विज्ञापन
चीन ने स्प्रैटली द्वीपों के साथ क्या किया?
नेल्सन ने दक्षिण चीन सागर में चीनी आक्रामकता का हवाला देते हुए कहा कि अगर किसी को संदेह है कि चीन ऐसा नहीं करेगा, तो इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि उसने स्प्रैटली द्वापों के साथ क्या किया? उन्होंने कहा, बीजिंग ने अपनी क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा के तहत वहां सैन्य ठिकाने स्थापित किए हैं।
चीन ने खारिज किया दावा
उधर, वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने कहा कि अमेरिका के दावे झूठे हैं। उन्होंने कहा, कुछ चीनी अधिकारियों ने चीन के सामान्य और वैध अंतरिक्ष प्रयासों को गलत तरीके से पेश किया है। यह गैर-जिम्मेदाराना है। चीन हमेशा बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग की वकालत करता है, बाहरी अंतरिक्ष में शस्त्रीकरण और हथियारों की दौड़ का विरोध करता है। उन्होंने कहा, चीन अंतरिक्ष क्षेत्र में मानव जाति के लिए एक साझा भविष्य की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।