फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Missing Titanic Submarine: Who is On Board Know About all thing of Them

Missing Titanic Submarine: टाइटैनिक पनडुब्बी लापता, कौन हैं उस पर सवार, जानें उनके बारे में सबकुछ

Tue, 20 Jun 2023 04:45 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

रविवार को गोता लगाने के दो घंटे से भी कम समय बाद टाइटैनिक पनडुब्बी लापता हो गया। इस पनडुब्बी की क्षमता 96 घंटे तक पानी के अंदर रहने की है और इसमें 70 घंटे का ऑक्सीजन बचा हुआ है।

विज्ञापन
Missing Titanic Submarine: Who is On Board Know About all thing of Them
Titanic Submarine - फोटो : Twitter/OceanGate

विस्तार

ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क सिटी के लिए अपनी यात्रा पर 10 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक जहाज सफर पर निकला था और चार दिनों के बाद 14 अप्रैल 1912 की आधी रात एक आइसबर्ग से टकराकर यह जहाज उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था। अब इसी के आसपास एक पनडुब्बी के लापता होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


बचाव दल एक पनडुब्बी को खोजने के लिए भागदौड़ रहे हैं, जो पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज के डूबने के स्थान पर लेकर गई थी। रविवार को गोता लगाने के दो घंटे से भी कम समय बाद टाइटैनिक पनडुब्बी लापता हो गया। इस पनडुब्बी की क्षमता 96 घंटे तक पानी के अंदर रहने की है और इसमें 70 घंटे का ऑक्सीजन बचा हुआ है। 
विज्ञापन


ओशनगेट अभियान के लिए प्रति व्यक्ति से 2,50,000 अमेरिकी डॉलर लिया गया है। टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए आठ दिवसीय मिशन की पेशकश करने वाली कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि पनडुब्बी चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में खो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह चालक दल को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी विकल्पों को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता पनडुब्बी में कौन-कौन हैं सवार, जानें उनके बारे में

नामीबिया से चीता लाने में भारत का सहयोग करने वाले हामिश हार्डिंग

इस पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता है। इसमें सवार यात्रियों में से एक की पहचान ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग (Hamish Harding) के रूप में हुई है। 58 वर्षीय हार्डिंग एक एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन (Action Aviation) के अध्यक्ष हैं। हार्डिंग ने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि उन्हें टाइटैनिक के नीचे जाने वाले मिशन विशेषज्ञ के रूप में उनके आरएमएस टाइटैनिक मिशन के ओशनगेट (OceanGate) अभियान में शामिल होने पर गर्व है। हामिश हार्डिंग वही शख्स हैं जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार के साथ सहयोग किया था। हार्डिंग को दुनिया भर में उनके खोजपूर्ण अभियानों के लिए जाना जाता है।


ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अन्य पर्यटक ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद (Shahzada Dawood) और उनका बेटा सुलेमान है। मीडिया में उनके परिवार के हवाले से कहा गया है कि "हम अपने सहयोगियों और दोस्तों द्वारा की जा रही चिंता के लिए बहुत आभारी हैं और सभी से उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करना चाहते हैं।" शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एंग्रो कॉर्पोरेशन का उपाध्यक्ष हैं, जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश है। कैलिफोर्निया स्थित शोध संस्थान SETI, जिसके वह ट्रस्टी हैं, की वेबसाइट के अनुसार वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते हैं।



ओशनगेट के संस्थापक और सीईओ स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश (Stockton Rush) और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार हैं।

पनडुब्बी का वजन 10,432 किलोग्राम है और कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह 13,100 फीट की गहराई तक जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed