US: लापता बच्चे के पिता पर टेक्सस पुलिस का एक और आरोप, भारत भागने से पहले चुराए 10 हजार अमेरिकी डॉलर
अमेरिका के टेक्सस राज्य की पुलिस ने लापता बच्चे के भारतीय अमेरिकी पिता पर दस हजार अमेरिकी डॉलर चुराकर भारत भागने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह साल के लापता बच्चे के भारतीय-अमेरिकी सौतेले पिता पर एक और आरोप है कि उसने अपने नियोक्ता से 10,000 डॉलर की नकदी चुराई और फिर पिछले महीने अपनी पत्नी और अन्य छह बच्चों के साथ भारत भाग गया। माना जा रहा है कि लापता बच्चे की मौत हो गई है। अमेरिका के टेक्सस राज्य की पुलिस ने यह बात कही।
अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाएं भगोड़े: एवरमैन पुलिस
एवरमैन के पुलिस प्रमुख क्रेग स्पेंसर ने मंगलवार को बताया कि लापता बच्चे के मामले में अर्शदीप सिंह और उसकी पत्नी सिंदी सिंह पर बच्चे को बेसहारा छोड़ने और उसके जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। स्पेंसर ने कहा, हम चाहते हैं कि इन भगोड़ों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाए ताकि हम नोएल रोड्रिगेज अल्वारेज के लापता होने के सवाल का जवाब मांग सकें।'
देश छोड़ चुके लापता बच्चे के माता पिता
स्पेंसर ने कहा कि वे अर्शदीप और सिंदी का पता लगाने और उन्हें प्रत्यर्पित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करने के लिए संघीय अधिकारियों पर निर्भर हैं।एक गुप्त सूचना के बाद एवरमैन पुलिस ने मार्च में नोएल के वेलफेयर की जांच शुरू की थी। इसके कुछ दिनों के बाद पुलिस ने कहा था कि उसकी मां और सौतेले पिता देश छोड़ चुके हैं। स्पेंसर ने कहा कि जांचकर्ताओं ने अब लापता लड़के के सौतेले पिता अर्शदीप सिंह के खिलाफ चोरी का एक आरोप जोड़ा है।
दस हजार अमेरिकी डॉलर की नकदी की चोरी का आरोप
स्पेंसर के अनुसार, अर्शदीप सिंह ने पिछले महीने देश छोड़ने से कुछ घंटे पहले सुविधा स्टोरों में उत्पादों की डिलीवरी की और अपने नियोक्ता से 10,000 अमेरिकी डॉलर की नकदी की चोरी को छिपाने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज बनाए।
एयरलाइन टिकट खरीदने के लिए किया क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल
स्पेंसर ने कहा कि बड़ी जमा राशि की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने कंपनी को फर्जी दस्तावेजों और पैसे के बारे में सतर्क किया। पुलिस ने पुष्टि की कि लड़के के परिवार ने अर्शदीप सिंह, सिंदी सिंह और उसके छह बच्चों के लिए भारत के लिए एयरलाइन टिकट खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था।