फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Missing Texas boy feared dead, police in US seek extradition of parents from India

US: टेक्सास से लापता लड़के की मौत की आशंका, अमेरिकी पुलिस ने भारत से माता-पिता के प्रत्यर्पण की मांग की

Sat, 08 Apr 2023 07:56 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ह्यूस्टन।
पीटीआई, ह्यूस्टन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Apr 2023 07:56 AM IST
सार

एवरमैन पुलिस प्रमुख क्रेग स्पेंसर ने गुरुवार को कहा कि लापता लड़के की तलाश अब मौत की जांच में बदल गई है और वे उसके शव का पता लगाने और उसे बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Missing Texas boy feared dead, police in US seek extradition of parents from India
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास में कई महीनों से लापता छह साल के बच्चे की मौत होने की आशंका है। उसके माता-पिता भारत भाग गए हैं और उनके खिलाफ बच्चे को बेसहारा छोड़ने और उसकी जिंदगी को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।


नोएल रोड्रिग्ज-अल्वारेज (Noel Rodriguez-Alvarez) दिव्यांग था और उसे विशेष देखरेख की जरूरत थी। उसे आखिरी बार नवंबर में देखा गया था। पिछले साल अक्तूबर में उसकी जुड़वां बहनों का जन्म हुआ था, उसके कुछ समय बाद अल्वारेज को देखा गया था। एवरमैन पुलिस प्रमुख क्रेग स्पेंसर ने गुरुवार को कहा कि लापता लड़के की तलाश के मामले को हत्या की जांच में तब्दील कर दिया गया है और बच्चे के शव को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


स्पेंसर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पुलिस के पास नोएल की मां सिंडी रोड्रिग्ज सिंह और अर्शदीप सिंह के खिलाफ अपने बच्चे को बेसहारा छोड़ने और उसकी जिंदगी को खतरे में डालने को लेकर गिरफ्तारी वारेंट जारी किया गया है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इन भगोड़े माता-पिता को गिरफ्तार किया जाए और प्रत्यर्पित करके अमेरिका लाया जाए, ताकि हम उनसे नोएल की गुमशुदगी के बारे में जानकारी ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएल सिंडी (37) के दस बच्चों में से एक था। उसके तीन भाई-बहन अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं, जबकि नोएल और अन्य एवरमैन के एक इलाके में मलीन झोपड़ी में अपनी मां सिंडी के साथ रहते थे। नोएला का भारतीय मूल का सौतेला पिता अर्शदीप भी मलिन बस्ती में रहता था। एवरमैन पुलिस ने कहा कि नोएल की तलाश तब शुरू हुई जब टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली सर्विसेज ने 20 मार्च को एवरमैन में कल्याणकारी जांच करने को कहा था।

एनबीसी न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि 22 मार्च को नोएल की मां सिंडी, उनके पति और छह बच्चे विमान में सवार होकर भारत रवाना हो गए। स्पेंसर ने कहा, नोएल उनके साथ नहीं था। अधिकारियों ने सिंडी और उसके पति अर्शदीप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वे दंपति को भारत से प्रत्यर्पित करके अमेरिका लाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नोएल की तलाश शुरू की थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि बच्चा पिछले साल नवंबर से लापता है।


पुलिस ने कहा, हम अपने संघीय साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं और वे हमारे साथ जुड़े हुए हैं। वे मामले में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। जैसे ही हमें और जानकारी मिलेगी, हम अपडेट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed