फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Misbehave by parents and violent attacks on American schools for against new mask rules

अभिभावक कर रहे बदतमीजी: मास्क के सवाल पर अमेरिकी स्कूलों पर हो रहे हैं हिंसक हमले

Fri, 27 Aug 2021 06:46 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Aug 2021 06:46 PM IST
सार

अमेरिका में गुरुवार को जारी हुए एक सर्वे के मुताबिक देश के ज्यादातर लोगों ने स्कूलों में मास्क पहनने के लिए जारी आदेश का समर्थन किया है। लेकिन कुछ जगहों से ऐसी खबर है कि इस आदेश के विरोध में छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षकों या स्कूल के दूसरे अधिकारियों पर पर हमला कर दिया...

विज्ञापन
Misbehave by parents and violent attacks on American schools for against new mask rules
अमेरिकी छात्र - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका में स्कूल खुलने के साथ ही मास्क पहनने के सवाल पर कई जगहों से हिंसक झड़पों की खबर मिली है। ज्यादातर स्कूलों ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन छात्रों के अभिभावकों का एक समूह इसका विरोध कर रहा है। कई जगहों पर उसने स्कूलों में तोड़फोड़ की है। अमेरिका में गुरुवार को जारी हुए एक सर्वे के मुताबिक देश के ज्यादातर लोगों ने स्कूलों में मास्क पहनने के लिए जारी आदेश का समर्थन किया है। लेकिन कुछ जगहों से ऐसी खबर है कि इस आदेश के विरोध में छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षकों या स्कूल के दूसरे अधिकारियों पर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


टीवी चैनल एनबीसी की एक खबर के मुताबिक फ्लोरिडा राज्य में मास्क विरोधी समूहों से जुड़े लोग एक स्कूल में पहुंच गए। उनमें से एक व्यक्ति ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की। उस व्यक्ति के बेटा उसी स्कूल में पढ़ता है। इस घटना के बाद स्कूल अधिकारियों ने उस व्यक्ति के खिलाफ बाल दुर्व्यवहार के आरोप में केस दर्ज कराया है। खबर के मुताबिक उस व्यक्ति ने लड़की की बांह मरोड़ दी और उसे एक तरफ धकेल दिया। जब स्कूल अधिकारी लड़की को बचाने गए, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन


उधर टेक्सस राज्य में इयोनेस इंडिपेंडेट स्कूल के अधीक्षक ने बीते हफ्ते सभी छात्रों के अभिभावकों को एक मेल भेजा। उसमें बताया गया कि स्कूल खुलने के बाद से मास्क के सवाल पर वहां ‘बड़ी दुखद’ घटनाएं हुई हैं। इसमें बताया गया कि स्कूल पर जुटे मास्क विरोधी एक अभिभावक ने एक महिला शिक्षक के चेहरे से जबरन मास्क हटा कर फेंक दिया। वहीं अभिभावकों के एक दूसरे समूह ने एक शिक्षक के साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियो स्टेशन एनपीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी घटनाओं की खबरें कैलिफॉर्निया, इलिनोइस, और न्यूयॉर्क राज्यों से भी मिली हैं। उत्तरी कैलिफॉर्निया में तो एक अभिभावक ने एक शिक्षक पर इतने जोर से प्रहार किया, उसे खून बहती अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पहले उस व्यक्ति ने मास्क के मुद्दे पर स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने की कोशिश की। जब शिक्षक बचाव में आया, तो उसकी पिटाई कर दी गई। एमाडोर काउंटी यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अधीक्षक टोरी गिब्सन ने एक समाचार एजेंसी से कहा- ‘शिक्षकों के सामने कठिन चुनौती है। उन्हें अभिभावकों से उलझना पड़ रहा है, जबकि ऐसा वे बिल्कुल नहीं करना चाहते।’

कंसास राज्य में दो से 12 वर्ष के बच्चों के लिए भी स्कूल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। वहां डगलस काउंटी में इस निर्देश के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने इस आदेश तालिबानी बताया। वेबसाइट एक्सियोस.कॉम की खबर के मुताबिक इन घटनाओं से पहले अमेरिका में कई जगहों पर स्कूल बोर्ड की बैठकों में मास्क पहनना अनिवार्य करने के सवाल पर कड़वाहट की हद तक बहस हुई थी। नेवादा और पेन्सिल्वेनिया राज्यों में पिछले महीने इस मुद्दे पर बहस इस हद तक झगड़े में तब्दील हो गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। उसके पहले जुलाई में उटाह राज्य में स्कूल बोर्ड की एक मीटिंग के समय अभिभावकों का एक दल पहुंच गया था, जिसने वहां तोड़फोड़ की।

विश्लेषकों ने कहा है कि मास्क और वैक्सीन की अनिवार्यता जैसे मुद्दे अमेरिका राजनीतिक टकराव का बड़ा मसला बन चुके हैं। देश में कोविड-19 महामारी की नई लहर आने से भी इस माहौल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed