{"_id":"61788008d69e9a75fe4e8925","slug":"ministerial-meeting-in-tehran-iran-will-talk-on-terror-and-smuggling-in-a-meeting-on-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिस्तरीय बैठक: तेहरान में आज बुलाई गई बैठक, अफगानिस्तान में आतंक व तस्करी पर बात करेगा ईरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंत्रिस्तरीय बैठक: तेहरान में आज बुलाई गई बैठक, अफगानिस्तान में आतंक व तस्करी पर बात करेगा ईरान
Wed, 27 Oct 2021 03:54 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Oct 2021 03:54 AM IST
सार
ईरान की इस पहल का सभी पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों ने भी स्वागत किया है। इस बैठक में मानवीय राहत अभियान, व्यापार आदान-प्रदान, सीमा सुरक्षा जैसी चिंताओं को दूर करने के लिए आधार तैयार करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
ईरान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान ने बुधवार को अफगानिस्तान पर तेहरान मंत्रिस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह समावेशी सरकार, आतंकवाद और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
ईरान की इस पहल का सभी पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों ने भी स्वागत किया है ताकि इसमें मानवीय राहत अभियान, व्यापार आदान-प्रदान, सीमा सुरक्षा जैसी चिंताओं को दूर करने के लिए भी आधार तैयार हो सके।
विज्ञापन
तालिबान को नहीं मिला न्योता
नई दिल्ली में ईरान दूतावास के एक बयान के मुताबिक, रचनात्मक संवाद के माध्यम से इस तरह की बैठक निरंतर भविष्य के लिए उपयोगी नतीजे देती हैं। बैठक में चीन, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान समेत पड़ोसी देशों की विदेश मंत्री भाग लेंगे। 27 अक्तूबर को होने जा रही इस बैठक को ईरान ने क्षेत्रीय बैठक करार दिया है जिसमें तालिबान को न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन