{"_id":"5f80bace8ebc3e9b9241ff35","slug":"militia-attack-in-ethiopia-14-civilians-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथियोपिया में मिलिशिया हमला, 14 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथियोपिया में मिलिशिया हमला, 14 की मौत
Sat, 10 Oct 2020 01:02 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदीस अबाबा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इथियोपिया के पश्चिमी बेनिशंगुल-गुम्ज क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह एक मिलिशिया हमले में 14 आम नागरिक मारे गए हैं जबकि सुरक्षा बलों ने इतने ही मिलिशिया सदस्यों को मार गिराया है।
विज्ञापन
इस इलाके में मिलिशिया का यह नवीनतम हमला है। हाल के हफ्तों में भी दो हमलों में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। इलाके के सुरक्षा प्रमुख गाशू दुंगज ने दांगुर जिले में हमले और आठ लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक घायल विदेशी है लेकिन उसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी। गासू ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि दो हमलावरों को जिंदा पकड़ा गया है और उनके पास से एके श्रृंखला की पांच बंदूकें जब्त की गई हैं। हालिया हमलों के बाद इलाके के कुछ हिस्सों को सेना के हवाले कर दिया गया है। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद ने कहा कि जातीय तनाव देश की एक सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन