फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Militants kill 6 barbers from Punjab in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province

Pakistan: आतंकियों ने पंजाब प्रांत से किया छह नाईयों का अपहरण, फिर उत्तरी वजीरिस्तान में गोलियों से भूना

Tue, 02 Jan 2024 03:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 02 Jan 2024 03:04 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में छह नाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन सभी का एक दिन पहले पंजाब प्रांत से अपहरण किया गया था। 

विज्ञापन
Militants kill 6 barbers from Punjab in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province
Pakistan Security Forces (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से छह नाईयों का अपहरण कर आतंकवादियों ने उन्हें अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पंजाब प्रांत के रहने वाले थे सभी पीड़ित
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पंजाब प्रांत के रहने वाले थे और स्थानीय बाजार में नाई की दुकान चलाते थे। एक दिन पहले उनका अपहरण कर लिया गया था और मंगलवार को उनके शव बरामद किए गए। हालांकि, अभी तक किसी ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइयों की हत्या इसलिए की गई है, क्योंकि वह दाढ़ी बनाते हैं। दाढ़ी बनाना कट्टरपंथियो के लिहाज से गैर इस्लामिक काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश
पुलिस ने छह नाइयों की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। उत्तरी वजीरिस्तान की ताजा घटना ऐसे समय में हुई है जब इसी प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की उस समय हत्या कर दी जब वे अपने तंबू में थे। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब प्रांत बढ़ते आतंकवाद के कारण कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति से जूझ रहा है, ऐसे समय में जब बहुप्रतीक्षित देशव्यापी चुनाव में महज एक महीने से अधिक का समय बचा है।

विज्ञापन

खैबर पख्तूनख्वा आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित प्रांत
खैबर पख्तूनख्वा में खासतौर पर सेना और पुलिस पर हमलों के साथ-साथ लक्षित हत्याओं सहित आतंकवादी कृत्यों में बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि, बन्नू और डेरा इस्माइल खान के आसपास का क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। हाल ही में पाकिस्तान आतंकवाद की लहर से प्रभावित हुआ है।

थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत नवंबर में आतंकवादी हमलों से सबसे अधिक प्रभावित था, जिसमें 54 लोगों की मौत और 81 घायल होने के साथ 51 हमले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed