{"_id":"640f321a8ae0b557da0c038c","slug":"militants-attack-pak-census-team-in-khyber-pakhtunkhwa-province-one-police-official-killed-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakiastan: पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में जनगणना दल पर आतंकी हमला; एक पुलिस अधिकारी की मौत, चार घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakiastan: पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा में जनगणना दल पर आतंकी हमला; एक पुलिस अधिकारी की मौत, चार घायल
Mon, 13 Mar 2023 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:54 PM IST
सार
जनगणना दल पर इस तरह का यह दूसरा हमला है। इससे पहले आठ मार्च को प्रांत के डेरा इस्माइल में जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत पख्तनूख्वा प्रांत में जनगणना दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दल की सुरक्षा के लिए तैनात एक पुलिस वैन को निशाना बनाया गया। हमले में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई। मामले में चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने प्रांत में कोट आजम इलाके के टांक जिले में जनगणना दल के साथ चल रही पुलिस वैन पर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, जनगणना दल पर इस तरह का यह दूसरा हमला है। इससे पहले आठ मार्च को प्रांत के डेरा इस्माइल में जनगणना दल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर हमला किया गया था। इसमें भी एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी। दो अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन