फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Milan tram derailed and crashed into shop killing two people and injuring 40 in Italy

Milan: इटली के मिलान में पटरी से उतरी ट्राम, दुकान में घुसी; हादसे में दो लोगों की मौत, 40 घायल

Sat, 28 Feb 2026 10:55 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 28 Feb 2026 10:55 AM IST
सार

इटली के मिलान शहर के मध्य इलाके में एक ट्राम हादसे का शिकार हो गई। ट्राम के पटरी से उतरने के बाद वह पास की ही एक इमारत में बनी दुकान में घुस गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रैक स्विच को सक्रिय नहीं किया था, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Milan tram derailed and crashed into shop killing two people and injuring 40 in Italy
मिलान में ट्राम हुई बेपटरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इटली के मिलान शहर में शुक्रवार को एक ट्राम के पटरी से उतरने से बड़ा हादसा हो गया। बेपटरी होने के बाद ट्राम एक इमारत से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। शहर के मेयर ग्यूसेप्पे सला ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि मृतकों में से एक व्यक्ति ट्राम के पटरी से उतरने के दौरान उसकी चपेट में आ गया, जबकि दूसरा पीड़ित एक यात्री था।
विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने सदमे में आए यात्रियों को आपातकालीन कंबलों में लपेट दिया, जबकि एंबुलेंस गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले गई। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हादसे के बाद मृतकों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: OpenAI: ट्रंप ने एंथ्रोपिक को दिखाया बाहर का रास्ता, सैम ऑल्टमैन के ओपनएआई की पेंटागन में एंट्री; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने ट्रैक स्विच को नहीं किया था सक्रिय
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने ट्रैक स्विच को सक्रिय नहीं किया था। यह भी बताया गया है कि दुर्घटना से पहले चालक लाइन के अंतिम स्टॉप से भी आगे निकल गया था। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक आदमी ट्राम के नीचे फंसा था, जिसका हाथ ट्राम के नीचे आ गया था।


मुख्य जांचकर्ता अभियोजक मार्सेलो वियोला ने कहा कि ट्राम के बेपटरी होकर इमारत में घुसने की वजह से बिल्डिंग पर काफी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल इमारत को खाली करा लिया गया है। सला के अनुसार पीड़ितों में से एक 60 वर्ष से अधिक आयु के इटली के नागरिक थे, जबकि दूसरा एक विदेशी नागरिक था जो शहर में रहता था।

ये भी पढ़ें: तानाशाह की बेटी को है खतरनाक हथियारों का शौक: शूटिंग रेंज में धड़ाधड़ दागीं गोलियां; पिता खुद दे रहे ट्रेनिंग

प्रारंभिक जांच में हादसे की क्या वजह आई सामने?
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा नहीं लगता कि यह कोई तकनीकी समस्या थी, बल्कि यह ड्राइवर से संबंधित थी।' प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि ट्राम तेज गति से चल रही थी। लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या वह ट्राम के लिए निर्धारित 50 किलोमीटर (31 मील) प्रति घंटे की गति सीमा का उल्लंघन कर रही थी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed