{"_id":"5f5f32c58ebc3e57c226259c","slug":"mike-pompeo-tweet-indicates-us-ambassador-to-china-terry-branstad-is-leaving","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में अमेरिकी राजदूत छोड़ सकते हैं अपना पद, पोम्पियो के ट्वीट से मिला संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में अमेरिकी राजदूत छोड़ सकते हैं अपना पद, पोम्पियो के ट्वीट से मिला संकेत
Mon, 14 Sep 2020 02:39 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो
- फोटो : ANI
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के सोमवार को किए गए ट्वीट के आधार पर ऐसे संकेत मिले है कि चीन में अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रान्स्टेड अपना पद छोड़ रहे हैं। पोम्पियो ने तीन साल से अधिक समय तक सेवा के लिए ट्विटर पर राजदूत ब्रान्स्टेड को धन्यवाद दिया। हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग से इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पोम्पियो ने लिखा, राजदूत ब्रान्स्टेड ने अमेरिका-चीन संबंधों को पुनर्जीवित करने में योगदान दिया है ताकि यह परिणाम उन्मुख, पारस्परिक और निष्पक्ष हो। ब्रान्स्टेड उस समय एक विवादों में आ गए थे जब चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने उस लेख (कॉलम) को खारिज कर दिया था जो उन्होंने दिया था।
विज्ञापन
Ambassador Branstad has contributed to rebalancing U.S.-China relations so that it is results-oriented, reciprocal, and fair. This will have lasting, positive effects on U.S. foreign policy in the Asia-Pacific for decades to come.
विज्ञापन विज्ञापन— Secretary Pompeo (@SecPompeo) September 14, 2020
पोम्पियो ने पिछले सप्ताह ट्वीट किया था कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने ब्रान्स्टेड के लेख को प्रकाशित करने से मना कर दिया जबकि अमेरिका में चीनी राजदूत किसी भी अमेरिकी मीडिया आउटलेट में प्रकाशित कराने के लिए स्वतंत्र हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने इसके जवाब में कहा था कि ब्रान्स्टेड का लेख खामियों से भरा हुआ था, तथ्यों के साथ गंभीर रूप से असंगत था और चीन पर हमला करता हुआ प्रतीत हो रहा था।