{"_id":"5f6d178b936b8c04911cebed","slug":"mike-pompeo-said-donald-trump-wants-clear-and-balanced-relationship-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से स्पष्ट और संतुलित रिश्ते चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप: माइक पोम्पियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन से स्पष्ट और संतुलित रिश्ते चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप: माइक पोम्पियो
Fri, 25 Sep 2020 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
America-China
- फोटो : फाइल फोटो
चीन के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के साथ बेहतर संबंध की चाहत रखते हैं। पोम्पियो ने कहा की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के साथ स्पष्ट और संतुलित रिश्ते चाहते हैं, जो कि एक दूसरे के प्रति दुश्मनी भरा व्यवहार न करें। अमेरिका द्वारा चीन के साथ वर्ष 2018 में ट्रेड वार शुरू किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से व्यापार घाटे को कम करने के लिए कहा था, जो कि वर्ष 2017 में 375.6 अरब अमेरिकी डॉलर था। कोविड-19 महामारी के बाद से चीन और अमेरिका के बीच संबंध और भी बिगड़ गए हैं। विस्कॉन्सिन प्रांत में बुधवार को स्टेट सीनेटर रोगर रोथ के साथ बातचीत में पोम्पियो ने कहा कि हमें चीन के साथ हर मामले में उचित और पारस्परिक संबंधों की शुरुआत करनी होगी।
विज्ञापन