{"_id":"5f4601de8ebc3e41026f4414","slug":"mike-pompeo-addresses-republican-national-convention-says-bring-president-donald-trump-back-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही सलाह से उलट पोम्पिओ ने आरएनसी को किया संबोधित, कहा- ट्रंप को फिर से सत्ता में लाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपनी ही सलाह से उलट पोम्पिओ ने आरएनसी को किया संबोधित, कहा- ट्रंप को फिर से सत्ता में लाएं
Wed, 26 Aug 2020 12:01 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दूसरों को दी गई सलाह से उलट और मौजूदा मंत्रियों के चुनाव अभियान से बचने की पुरानी परम्परा को तोड़ते हुए अमेरिकियों से कहा कि अगर वे देश को सुरक्षित रखना चाहते हैं और अपनी स्वतंत्रता बरकरार रखना चाहते हैं तो वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिर से सत्ता में लाएं।
विज्ञापन
‘रिपब्लिकन नेशनल कंवेन्शन’ (आरएनसी) के दूसरे दिन पोम्पिओ के भाषण से राजनीतिक बहस शुरू हो गई। खासकर विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने इसका विरोध किया और कहा कि विदेश मंत्री को किसी के पक्ष में बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
पोम्पिओ ने पिछले महीने ही अमेरिकी राजनयिक मिशनों को एक संदेश में कहा था कि संघीय कानून के तहत उन्हें राष्ट्रपति चुनाव अभियान में किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिए और अब उन्होंने खुद ही सम्मेलन को संबोधित करके अपनी ही सलाह का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
पोम्पिओ ने आरएनसी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘‘राष्ट्रीय सरकार का प्राथमिक संवैधानिक कार्य आपके और मेरे परिवार की सुरक्षा, रहने की, काम करने की स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है। हमें स्वतंत्र एवं सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के करीब हर कोने में कड़े कदम उठाए हैं।’’
पोम्पिओ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका पहले के दृष्टिकोण की वजह से अमेरिकी अधिक सुरक्षित, अधिक स्वतंत्र है। यह शायद उन्हें हर देश में लोकप्रिय ना बनाए।
विदेश मंत्री ने कहा कि ‘‘चीन में, उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आक्रामकता का पर्दाफाश किया। राष्ट्रपति ने चीन को चीनी वायरस को छुपाने और उसे अमेरिका और दुनियाभर में लोगों की जान लेने और आर्थिक विनाश के लिए जिम्मेदार ठहराया। वह न्याय होने तक शांत नहीं बैठेंगे।’’
अमेरिका कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने के लिए लगातार चीन को जिम्मेदार ठहराता रहा है। इस घातक वायरस का पहला मामला चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था।अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस के 50 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इससे देश में 1,70,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के कारण आरएनसी भी ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। पोम्पिओ का भाषण भी पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया था, जिसे मंगलवार को प्रसारित कर दिया गया।