फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft founder Bill Gates said there is no guarantee that the coronavirus will stop after the vaccine come

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स बोले- कोई गांरटी नहीं कि वैक्सीन बनने के बाद कोरोना रुक जाएगा

Sat, 27 Jun 2020 11:55 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sat, 27 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Microsoft founder Bill Gates said there is no guarantee that the coronavirus will stop after the vaccine come
बिल गेट्स (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस महामारी का टीका बनाने के लिए दुनियाभर में होड़ मची हुई है। हर देश जल्द से जल्द कोरोना का टीका बनाना चाहता है। कई देशों ने इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा की वैक्सीन आने पर भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होगी कि लोगों को कोरोना वायरस नहीं होगा। 

विज्ञापन


बिल गेट्स की संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स कोरोना की वैक्सीन तैयार करने के लिए 40 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़) से ज्यादा खर्च करने की तैयारी में है। बिल गेट्स ने कहा कि इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी। 
विज्ञापन


बिल गेट्स के मुताबिक, वैक्सीन के दो फायदे होंगे। पहला ये कि आपको यह बीमार होने से बचाएगी। दूसरा ये कि इससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वैक्सीन आने के बाद आप कोरोना से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल गेट्स ने दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस महामारी को रोकने के लिए कुछ खास कदम नहीं उठाए हैं। गेट्स ने कहा कि ज्यादा टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत है। 


उन्होंने कहा कि अमेरिका में कई लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस के इन दावों को खारिज कर दिया कि ज्यादा टेस्ट होने से अमेरिका में कोरोना में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह तर्क पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed