{"_id":"63e3b08b4648b235dd06f539","slug":"mh17-downing-mh17-downing-case-probe-completed-know-revelations-of-investigation-team-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MH17 Downing: 2014 में यूक्रेन में MH17 विमान मार गिराए जाने की जांच पूरी, क्या थे आरोप और JIT ने क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
MH17 Downing: 2014 में यूक्रेन में MH17 विमान मार गिराए जाने की जांच पूरी, क्या थे आरोप और JIT ने क्या कहा?
Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:01 PM IST
सार
जुलाई 2014 को शिफोल से कुआलालंपुर जा रहे मलेशिया एयरलाइंस के विमान को पूर्वी यूक्रेन में मार गिराया गया था। विमान पर सवार सभी 298 लोग मारे गए थे। इस मामले की जांच कर रही जीआईटी की जांच पूरी हो है।
विज्ञापन
मलेशियाई विमान MH17
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2014 में पूर्वी यूक्रेन के ऊपर उड़ रहे विमान एमएच17 को मार गिराए जाने के मामले में जांच पूरी हो गई है। मामले की जांच कर रही संयुक्त जांच दल (JIT) ने निष्कर्ष निकाला कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने में एक अहम भूमिका निभाई थी, जिसके कारण BUK मिसाइल से मलेशियाई विमान MH17 को मार गिराया गया था।
मिसाइल उपलब्ध कराने में पुतिन की अहम भूमिका थी: जेआईटी
जेआईटी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जांच में अभियोजन पक्ष के लिए कोई नया संदिग्ध व्यक्ति सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस युद्ध क्षेत्र के ऊपर से नागरिक विमानों ने उड़ान भरी थी, वहां रूसी समर्थक अलगाववादियों ने यूक्रेनी सेना के साथ लड़ाई में MH17 को मार गिराया गया था। जांच दल ने कहा कि इस बात की पुख्ता जानकारी है कि BUK-TELAR के लिए अलगाववादियों के अनुरोध पर राष्ट्रपति सहमत हो गए थे। हालांकि, राष्ट्रपति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।
दोषसिद्धि के लिए सबूत पर्याप्त नहीं
जेआईटी के अनुसार, यह पता नहीं चल सका है कि मिसाइल क्यों दागी गई और बटन किसने दबाया। लोक अभियोजन सेवा के अनुसार, उपलब्ध सबूत अदालत में दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए फिलहाल कोई नया मुकदमा शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विमान पर सवार सभी यात्री मारे गए थे
बता दें, 17 जुलाई 2014 को शिफोल से कुआलालंपुर जा रहे मलेशिया एयरलाइंस के विमान को पूर्वी यूक्रेन में मार गिराया गया था। विमान पर सवार सभी 298 लोग मारे गए थे।