फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico First openly non-binary magistrate and LGBTQ activist found dead world news hindi

Mexico: पहले गैर-बाइनरी मजिस्ट्रेट LGBTQ कार्यकर्ता की मौत, सड़कों पर उतरे दर्जनों लोग, लगा रहे न्याय की गुहार

Wed, 15 Nov 2023 04:41 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुआडलाजरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गुआडलाजरा Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 04:41 AM IST
सार

अभियोजकों ने घटनास्थल पर किसी तीसरे व्यक्ति की संभावना को खारिज करते हुए कहा, मौत एक 'व्यक्तिगत मामले' से संबंधित हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों मौतों का कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Mexico First openly non-binary magistrate and LGBTQ activist found dead world news hindi
Ociel Baena Saucedo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिको में सोमवार को गैर-बाइनरी पासपोर्ट प्राप्त करने वाले देश के पहले नागरिक और एक प्रमुख मैक्सिकन मजिस्ट्रेट, मृत पाए गए। राज्य अभियोजक के कार्यालय ने कहा, 'एलजीबीटीआईक्यू+ समुदाय के कार्यकर्ता जीसस ओसिएल बेना और एक अन्य व्यक्ति का शव अगुआस्कालिएंटेस के एक घर में पाया गया'।

विज्ञापन


अभियोजकों ने घटनास्थल पर किसी तीसरे व्यक्ति की संभावना को खारिज करते हुए कहा, मौत एक 'व्यक्तिगत मामले' से संबंधित हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों मौतों का कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 38 वर्षीय बेना अक्तूबर 2022 में चुनावी न्यायाधिकरण में सेवा देने वाले मेक्सिको के पहले गैर-बाइनरी मजिस्ट्रेट बने।
विज्ञापन


17 मई को मिला देश का पहला पासपोर्ट
बेना को 17 मई को देश का पहला पासपोर्ट मिला, जिसमें धारक के लिंग का उल्लेख नहीं था, मेक्सिको के पूर्व विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने इसे 'ऐतिहासिक दिन' बताया था। बेना ने कहा, जुलाई के अंत में, अधिकारियों ने 'कई हमलों' और सोशल मीडिया पर 'मौत की धमकियों' के बाद उनको सुरक्षा प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौत के बाद लैटिन अमेरिकी देश में एलजीबीटीक्यू समुदाय ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मेक्सिको सिटी में, बेना की मौत के बाद दर्जनों लोग मोमबत्तियां और बहुरंगी झंडे लेकर न्याय की गुहार लगाने के लिए एकत्र हुए।

एक्स पर पोस्ट कर न्याय के लिए किया पूर्वाग्रह 
अधिकारों की वकालत करने वाले समूह लेट्रा एस ने मैक्सिकन अधिकारियों से आग्रह करने के लिए एक्स, पूर्व में ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'पूरी तरह से और बिना किसी पूर्वाग्रह के जो कुछ हुआ' उसकी जांच हो।

अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बन गई है दिवाली : बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दीपावली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई लोगों ने दिवाली को अमेरिकी संस्कृति के ताने-बाने में इस तरह से बुन दिया है कि यह अब यह इसका एक हिस्सा बन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, दुनियाभर में जश्न मना रहे हिंदू, व अन्य लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं। 

21,500 फीट से छलांग लगाकर शीतल महाजन ने बनाया रिकॉर्ड
प्रसिद्ध भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन (41) ने सोमवार को माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलिकॉप्टर से सफलतापूर्वक छलांग लगाई। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे दुनिया की पहली महिला हैं। शीतल चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित हैं। 

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 100 लोगों की हत्या
पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 100 से ज्यादा लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यूरोपीय संघ के एक राजनयिक के मुताबिक बुर्किना फासो के उत्तर-मध्य क्षेत्र के जाओंगो गांव में हुए नरसंहार में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग सौ नागरिक मारे गए हैं। हालांकि, इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार कौन है, यह यह अभी साफ नहीं है।

एफटीए पर फोकस कर रहे भारत और ब्रिटेन, सहमति की उम्मीद : जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत-ब्रिटेन रिश्तों में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर पूरी तरह फोकस किया जा रहा है। भारत को पूरी उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बातचीत की प्रक्रिया के दौरान ऐसे बिंदुओं पर सहमति बन जाएगी जो दोनों देशों के लिए लाभकारी होंगे। विदेश मंत्री इस समय पांच दिवसीय दौरे पर लंदन में हैं। उन्होंने भारतीय उच्चायोग की तरफ से सोमवार शाम आयोजित दिवाली पार्टी में बड़ी संख्या में जुटे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय समुदाय को भारत में तकनीकी प्रगति और सामाजिक-आर्थिक विकास की तेज गति के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि भारत और ब्रिटेन का एक लंबा और बहुत जटिल इतिहास है। हम जो करने की कोशिश कर रहे हैं वह इतिहास को हमारी समानताओं, के साथ एक सकारात्मक शक्ति बनाना है।

जल्द हो सकती है 14वें दौर की वार्ता
भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए पर वार्ता के 13 दौर हो चुके हैं। अधिकारियों को करार इसी साल पूरा होने की उम्मीद थी। हालांकि, ऐसा मानना है कि 2024 में दोनों देशों के आम चुनावों से पहले ऑटोमोबाइल, चिकित्सा उपकरण और पेशेवरों की आवाजाही पर मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा। नई दिल्ली में एक अधिकारी ने कहा कि 14वें दौर की वार्ता के लिए ब्रिटेन की टीम जल्द ही यहां आ सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed