{"_id":"5cbb831fbdec2213e43a6a36","slug":"mexico-13-killed-by-unknown-gunmen-during-a-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको में पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने की 13 की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको में पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने की 13 की हत्या
Sun, 21 Apr 2019 02:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मेक्सिको के वेराक्रूज में एक पार्टी के दौरान कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई। लोक सुरक्षा सचिवालय ने बताया कि बंदूकधारी मिनाटीत्लान में एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने वहां अल बेकी नाम के व्यक्ति से मिलने की बात कही। यह व्यक्ति स्थानीय बार का मालिक है।
विज्ञापन
सचिवालय ने बताया कि इस घटना में सात पुरुष, पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं। अभी तक गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है। उल्लेखनीय है कि वैराक्रूज अपराध और मादक पदार्थ गिरोहों के बीच हिंसा से प्रभावित क्षेत्र है।
विज्ञापन