फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mention of Indo-Pak-China border! Pro-Russian militia said this, after destruction of Ukraine, next target of western countries is India

भारत-पाक-चीन सीमा का जिक्र!: रूस समर्थक मिलिशिया ने कही यह बात, यूक्रेन की तबाही के बाद पश्चिमी देशों का अगला लक्ष्य इंडिया

Thu, 07 Apr 2022 12:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 07 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

बसुरिन ने कहा कि सब जानते हैं पश्चिमी देश रूसी संघ को तबाह करने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग सिर्फ यहीं नहीं रुकेंगे, उनका अगला लक्ष्य भारत होगा।

विज्ञापन
Mention of Indo-Pak-China border! Pro-Russian militia said this, after destruction of Ukraine, next target of western countries is India
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social media

विस्तार

43 दिन से जारी रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूस समर्थक डोनेत्स्क पीपुल्स मिलिशिया (DPR) ने चेतावनी दी है। इस चेतावनी में उसने कहा है कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो उसका हाल भारत-पाकिस्तान सीमा या भारत-चीन सीमा जैसा हो जाएगा। इस उग्रवादी गुट ने यूक्रेन के साथ ही भारत को भी परोक्ष रूप से चेताया है।  

विज्ञापन


यूक्रेन के डोनेत्स्क पीपुल्स मिलिशिया के प्रतिनिधि एडुअर्ड अलेक्जेंड्रोविच बसुरिन ने कहा कि सब जानते हैं पश्चिमी देश रूसी संघ को तबाह करने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग सिर्फ यहीं नहीं रुकेंगे, उनका अगला लक्ष्य भारत होगा। पूरी दुनिया को पता है कि भारत-पाक सीमा ही ऐसी है, जिसका हल कई वर्षों से नहीं निकला है। यदि यूक्रेन ने रूस की मांगें नहीं मानी तो वहां के हालात भी भारत-पाकिस्तान सीमा और भारत-चीन सीमा जैसे हो जाएंगे। रूस समर्थक उग्रवादी गुट डीपीआर यूक्रेन के डोनेत्स्क में रूसी सेना के समर्थन में उतरा हुआ है। उसके नेता बसुरिन ने रूस की ओर से सुरक्षित मानवीय गलियारे के बदले मैरियूपोल शहर के लोगों से हथियार डालने को कहा है। 
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन जंग में भारी बर्बादी की तस्वीरें रोज सामने आ रही हैं। जुबानी जंग भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं, यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में महीनों या साल भी लग सकते हैं, इसलिए सहयोगी देशों को रूसी आक्रमण का मुकाबला करने में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed