{"_id":"60bdfd188ebc3e282f5011e9","slug":"mehul-choksi-file-complain-in-antigua-8-10-men-who-claimed-to-be-from-antiguan-police-beat-me-mercilessly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल का आरोप: अपहरण की साजिश में शामिल थी गर्लफ्रेंड, कहा-आठ-दस लोगों ने मुझे मारा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेहुल का आरोप: अपहरण की साजिश में शामिल थी गर्लफ्रेंड, कहा-आठ-दस लोगों ने मुझे मारा
Mon, 07 Jun 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:33 PM IST
सार
भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी ने बीते दिनों उसके साथ हुई घटना को लेकर एंटीगुआ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में वांछित भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की पुलिस में शिकायत की है। इसमें उसने आरोप लगाया कि बीते दिनों आठ-दस लोगों ने उसे निर्दयतापूर्वक मारा। ये लोग खुद को एंटीगुआ पुलिसकर्मी होने का दावा कर रहे थे। मेहुल ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी गर्लफ्रेंड बारबरा जबेरिका उसके अपहरण की साजिश में शामिल थी।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मुझे इतना मारा गया कि मैं मुश्किल से होश में आया। ये लोग मेरा फोन, घड़ी व पर्स ले गए। मेहुल के अनुसार उन लोगों ने उसे कहा कि वे उसे लूटना नहीं चाहते। यह कहकर उन्होंने मेरा पैसा भी लौटा दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड ने लेने आने के लिए घर बुलाया था
मेहुल ने शिकायत में कहा कि पिछले एक साल से, मेरे बारबरा जबेरिका के साथ दोस्ताना संबंध रहे हैं। 23 मई को, उसने मुझे अपने घर पर लेने आने के लिए बुलाया। जब मैं वहां गया, तो सभी प्रवेश द्वारों से 8-10 लोग आए और मुझे बेरहमी से पीटा।
पिटाई के वक्त बारबरा ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की
चोकसी ने शिकायत में कहा कि जब मुझे पीटा जा रहा था तो जबेरिका ने मुझे नहीं बचाया और यहां तक कि मदद के लिए अन्य लोगों को पुकारा तक नहीं। उसने किसी अन्य तरीके से सहायता करने का प्रयास भी नहीं किया। मेहुल ने आरोप लगाया कि जिस तरह से जबरिका ने व्यवहार किया वह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि वह मेरे अपहरण की इस पूरी साजिश की अभिन्न हिस्सा थी।
बता दें, एंटीगुआ में डेरा डाले बैठा मेहुल चौकसी बीते दिनों लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद वह पड़ोसी देश डोमिनिका में रहस्यमयी ढंग से मिला था। उसे पुलिस ने पकड़ कर सलाखों में डाल दिया था। इस दौरान वह कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाने गया था। उसकी गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई थी।