फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   medical mystery, 99 years old woman organs were out of place in United States

महिला का मृत शरीर देख दंग हुए अमेरिकी स्टूडेंट, 5 करोड़ लोगों में किसी एक को होता है ऐसा

Wed, 10 Apr 2019 12:05 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 10 Apr 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
medical mystery, 99 years old woman organs were out of place in United States
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
अमेरिका में एक महिला का मृत शरीर देख वहां के मेडिकल स्टूडेंट्स हैरान हो गए। महिला के शरीर में अधिकतर अंग गलत जगहों पर थे। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत पूर्णत: प्राकृतिक रूप से हुई थी।
विज्ञापन


99 साल की रोज मैरी बेंटली के मौत के बाद उनके शरीर को परिवार वालों ने पोर्टलैंड की ओरेगोन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी को दान कर दिया था। जहां मेडिकल रिसर्च के लिए उनकी बॉडी को एनाटॉमी विभाग में लाया गया। जब छात्र उनकी मृत शरीर को देखने पहुंचे तो वे हैरान हो गए।
विज्ञापन


मृतका रोज मैरी के शरीर में अधिकतर अंग गलत जगह थे। इनमें कई अंगो का आकार सामान्य से बहुत बड़ा था। हालांकि उनकी मौत पूर्णत: प्राकृतिक थी। 

मृतका के दिल में एक बड़ी नस जो सामान्य तौर पर दाईं ओर होती है, वह बाईं ओर थी। जबकि, दाहिने फेफड़े में तीन के बजाय केवल दो हिस्से थे। डॉक्टरों के अनुसार मृतका लेवोकार्डिया के साथ साइटस इनवर्सस नामक स्थिति में जी रही थी। ऐसा शरीर 5 करोड़ में से किसी एक का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बेटी जिंजर रॉबिन्स के अनुसार वह हमेशा स्वस्थ रहीं और बहुत अच्छी तैराक भी थीं। उनके शरीर में लीवर दाहिनी ओर था और पाचन तंत्र भी उल्टा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed