{"_id":"66f8c4a1cc7713db29046966","slug":"measure-of-justice-says-joe-biden-on-hezbollah-chief-killing-news-in-hindi-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Joe Biden: नसरल्ला की मौत पर बाइडन बोले- पीड़ितों के साथ न्याय हुआ; इस्राइल के लिए अपने समर्थन को दोहराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Joe Biden: नसरल्ला की मौत पर बाइडन बोले- पीड़ितों के साथ न्याय हुआ; इस्राइल के लिए अपने समर्थन को दोहराया
Sun, 29 Sep 2024 08:40 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 29 Sep 2024 08:40 AM IST
सार
बाइडन ने बताया कि उन्होंने रक्षा सचिव को मध्यपूर्व क्षेत्रों में आक्रमकता को रोकने और युद्ध के जोखिम को कम करने के लिए अमेरिकी सैन्य बलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला की मौत हो गई। इस्राइली सेना ने घोषणा की कि नसरल्ला शुक्रवार को बेरूत में हुए हवाई हमले में मारा गया। हिजबुल्ला नेता की मौत पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे हजारों अमेरिकी, इस्राइली और लेबनानी 'पीड़ितों के साथ न्याय हुआ' कहा। इस्राइली हवाई हमले में मारे जाने के एक दिन बाद अपने बयान में राष्ट्रपति बाइडन ने हिजबुल्लाह, हमास, हूती और अन्य ईरानी समर्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ इस्राइल के बचाव के लिए अपने समर्थन को दोहराया।
मध्यपूर्व में अमेरिकी सैन्य बलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
बाइडन ने बताया कि उन्होंने रक्षा सचिव को मध्य-पूर्व क्षेत्रों में आक्रमकता को रोकने और युद्ध के जोखिम को कम करने के लिए अमेरिकी सैन्य बलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान तब आया जब विदेश मंत्रालय ने अपने राजनयिकों और परिवारवालों को सुरक्षा स्थिति के कारण बेरूत छोड़ने का आदेश दिया। एजेंसी ने अमेरिकी नागरिकों को वहां से जाने का आग्रह किया।
मारा गया हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला
इस्राइली वायु सेना ने शुक्रवार शाम लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। सेना ने कहा कि इसने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया। हमलों के बाद आईडीएफ ने बताया कि हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला कल बेरूत में हुए हवाई हमले में मारा गया। इससे पहले एक इस्राइली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इस्राइल से पुष्टि की कि हमलों का निशाना हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह था, जो उस समय कमांड सेंटर में मौजूद था।
विज्ञापन
इस हमले ने लेबनान की राजधानी को हिलाकर रख दिया और शहर के ऊपर धुएं के घने बादल छा गए। हमलों में कई अन्य लोग भी हताहत हुए। इस्राइली हमलों में छह इमारतें ध्वस्त हो गईं। यह हिजबुल्ला और इस्राइली के बीच संघर्ष के लगभग एक साल में बेरूत में सबसे बड़ा हमला था।