फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   MEA S Jaishankar said China joins hands with India and leaving hurdles then Asia century possible

India China Dispute: विदेश मंत्री जयशंकर बोले- अड़ंगेबाजी छोड़ चीन भारत से हाथ मिलाए, तभी एशिया की सदी संभव

Fri, 19 Aug 2022 07:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बैंकाक।
एजेंसी, बैंकाक। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Aug 2022 07:03 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन साथ नहीं आए तो एशिया की सदी होना बहुत मुश्किल है। भारत और चीन के साथ आने के कई तरीके हैं। सिर्फ श्रीलंका का मुद्दा काफी नहीं है। भारत और चीन के परस्पर हित ही साथ आने के लिए काफी हैं।

विज्ञापन
MEA S Jaishankar said China joins hands with India and leaving hurdles then Asia century possible
चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय में ‘इंडियाज विजन ऑफ द इंडो-पैसिफिक’ पर बोलते जयशंकर। - फोटो : Twitter@DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि एशिया की सदी तभी संभव है जब चीन अड़ंगेबाजी छोड़कर भारत के साथ हाथ मिलाए। दो साल पहले पूर्वी लद्दाख सीमा पर बीजिंग की हिमाकत के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय में ‘इंडियाज विजन ऑफ द इंडो-पैसिफिक’ पर व्याख्यान दे रहे जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन साथ नहीं आए तो एशिया की सदी होना बहुत मुश्किल है। भारत और चीन के साथ आने के कई तरीके हैं। सिर्फ श्रीलंका का मुद्दा काफी नहीं है। भारत और चीन के परस्पर हित ही साथ आने के लिए काफी हैं। जयशंकर ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि चीन को यह बात समझ आएगी और उसकी ओर बुद्धि का उदय होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत ने पूरी क्षमता से श्रीलंका का सहयोग किया है। इस साल हमने 3.8 अरब डॉलर की आर्थिक मदद चीन को दी है। इसमें कर्ज की बढ़ाई गई सीमा शामिल है। रोहिंग्या के मामले में जयशंकर ने कहा, बांग्लादेश के साथ इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है। उनके लिए ज्यादा जरूरी है, उनकी वतन वापसी और हम इसमें बांग्लादेश का समर्थन करते हैं। अभी बांग्लादेश में 10 लाख से अधिक रोहिंग्या मौजूद हैं, जो म्यांमार से वहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड स्थित हिंदू मंदिर में दर्शन किए
जयशंकर ने थाईलैंड में हिंदू मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद ट्वीट किया, बैंकाक के देवस्थान में सुबह प्रार्थना की। फ्रा महाराजागुरु विधि का आशीर्वाद लिया। देवस्थान या ‘थाई रॉयल कोर्ट’ का ‘रॉयल ब्राह्मण ऑफिस’ बैंकॉक के फ्रा नाखोन जिले में वाट सुथत के पास स्थित है। यह मंदिर थाईलैंड में हिंदू धर्म का आधिकारिक केंद्र है।


मिस्र से राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ की बधाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी, सरकार वह मिस्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही और समय की कसौटी पर खरी उतरी दोस्ती को संजोएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed