फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mea request for consent from maharashtra government to take control of DR bhimrao ambedkar house in london

DR. Ambedkar: लंदन स्थित अंबेडकर हाउस पर होगा विदेश मंत्रालय का नियंत्रण, महाराष्ट्र सरकार से मांगी मंजूरी

Thu, 22 Jun 2023 02:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Jun 2023 02:20 PM IST
सार

डॉ. अंबेडकर साल 1920-21 के दौरान लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में पढ़ाई के दौरान इस घर में रहे थे।

विज्ञापन
mea request for consent from maharashtra government to take control of DR bhimrao ambedkar house in london
लंदन स्थित अंबेडकर हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के लंदन स्थित आवास पर नियंत्रण के लिए विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से मंजूरी मांगी है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने लंदन स्थित अंबेडकर हाउस को खरीदा है। लंदन में पढ़ाई के दौरान डॉ. भीमराव अबंडेकर इस घर में रहे थे। अब इसका प्रबंधन लंदन स्थित उच्चायोग द्वारा किया जाएगा। 
विज्ञापन


2015 में महाराष्ट्र सरकार ने खरीदा था ये घर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि तीन मंजिला इस आवास को महाराष्ट्र सरकार ने 31 लाख पाउंड में खरीदा है। यह घर उत्तरी लंदन के किंग हेनरी रोड पर स्थित है। इस घर को महाराष्ट्र सरकार द्वारा साल 2015 में खरीदा गया था और साल 2020 में इस घर को संग्रहालय में तब्दील कर आम जनता के लिए खोल दिया गया था। डॉ. अंबेडकर साल 1920-21 के दौरान लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में पढ़ाई के दौरान इस घर में रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Aurangabad: हज हाउस का उद्घाटन करें महाराष्ट्र के सीएम, AIMIM नेता ने आखिर क्यों रखी ये मांग, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकरवादी संगठन की अपील पर सरकार ने लिया था फैसला
2050 वर्ग मीटर में फैली इस रिहायशी संपत्ति को रियल एस्टेट एजेंट्स ने साल 2014 में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। इस पर फेडरेशन ऑफ अंबेडकरवादी और बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन, लंदन ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस घर को खरीदने की अपील की थी। इस पर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को इस घर को खरीदने की अनुमति दी, जिसके बाद राज्य सरकार ने लंदन स्थित इस घर को खरीदा। 

इस घर में भारत के विद्वानों को लंदन प्रवास के दौरान अस्थायी आवास भी प्रदान किया जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का निधन 65 साल की उम्र में साल 1956 में हुआ था। उन्हें साल 1990 में भारत के सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed