फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   McAfee founder dies by suicide in prison after Spanish court allows extradition Spain

स्पेन: मैकेफी के संस्थापक ने जेल में की खुदकुशी, अमेरिका प्रत्यर्पण किए जाने के आदेश से थे परेशान

Thu, 24 Jun 2021 08:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 24 Jun 2021 08:58 AM IST
सार

एंटी वायरस गुरु और मैकेफी के संस्थापक जॉन मैकेफी ने बुधवार को जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने स्पेन से अमेरिका प्रत्यर्पित करने संबंधी फैसले के बाद यह कदम उठाया।

विज्ञापन
McAfee founder dies by suicide in prison after Spanish court allows extradition   Spain
John McAfee - फोटो : twitter.com/officialmcafee

विस्तार

अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी और एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले जॉन मैकेफी ने बुधवार को जेल में आत्महत्या कर ली। उनके वकील जेवियर विलालबास ने बताया कि स्पेन की अदालत ने जॉन मैकेफी को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रत्यर्पण किए जाने की मंजूरी दे दी। इसके बाद से वे काफी परेशान थे। मैकेफी कर चोरी मामले में अमेरिका में वांछित थे। वहीं जेल प्रशासन उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

विज्ञापन


मैकेफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बनाने वाले जॉन मैकेफी बार्सिलोना के निकट स्थित जेल की कोठरी में आत्महत्या कर ली। क्षेत्रीय कातालूनिया सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जेल कर्मियों ने मैकेफी को बचाने का पूरा प्रयास किया। जेल के चिकित्सा दल ने उनकी मौत की पुष्टि की। हालांकि, इस बयान में मैकेफी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह कहा गया है कि वह 75 वर्षीय अमेरिकी नागरिक है, जिसे उसके देश प्रत्यर्पित किया जाना था। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने बुधवार को पुष्टि की कि मरने वाला व्यक्ति कोई और नहीं मैकेफी था। 
विज्ञापन


75 वर्षीय जॉन मैकेफी एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में जाने माने व्यक्ति थे। उन पर टैक्स चोरी के आरोप थे। मैकेफी पर पर 2014 और 2018 के बीच जानबूझकर टैक्स न भरने का आरोप था। उन्होंने क्रिप्टो करंसी से लाखों की कमाई की और अपने जीवन की कहानी के अधिकार बेचे, तब भी उन्होंने इनकम टैक्स नहीं भरा। दोषी ठहराए जाने पर उन्हें 30 साल तक की जेल हो सकती थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने जेल में ही अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

...कहा था- बाकी की उम्र कटेगी जेल में 

स्पेन की राष्ट्रीय अदालत ने सोमवार को मैकेफी को अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के पक्ष में फैसला सुनाया था। हालांकि, अपनी याचिका में मैकेफी ने इस महीने की शुरुआत में दलील दी कि उनके खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और अगर उन्हें अमेरिका भेज दिया जाता है, तो उनकी बाकी उम्र जेल में कटेगी। अदालत के आदेश को बुधवार को सार्वजनिक किया गया और इसके खिलाफ अपील का रास्ता भी खुला रखा गया। प्रत्यर्पित करने संबंधी अंतिम आदेश के लिए स्पेन के मंत्रिमंडल की मंजूरी आवश्यक होती।

पिछले साल किया गया था गिरफ्तार
मैकेफी को बार्सिलोना एयरपोर्ट से अक्तूबर 2020 को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई, जब वे ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ बार्सिलोना एयरपोर्ट पर इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ रहे थे।

नासा समेत इन संस्थाओं के साथ किया था काम
मैकेफी ने वर्ष 1987 में दुनिया का पहला कमर्शियल एंटीवायरस लॉन्च करने से पहले नासा, जिरॉक्स, लॉकहीड मार्टिन जैसी संस्थाओं के साथ काम किया था। उन्होंने अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी इंटेल को वर्ष 2011 में बेच दिया। हालांकि, सॉफ्टवेयर के साथ अब भी उनका नाम जुड़ा हुआ है और दुनियाभर में इसके 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed