फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massive Fire in Bangladesh oxygen plant, five killed; about 30 people injured

Bangladesh: बांग्लादेश में ऑक्सीजन प्लांट में लगी आग, छह की मौत; 30 से ज्यादा घायल

Sat, 04 Mar 2023 09:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Mar 2023 09:09 PM IST
सार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीताकुंडा उपजिला के केशबपुर इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे ऑक्सीजन प्लांट में धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने आग की लपटों को उठते देखा।

विज्ञापन
Massive Fire in Bangladesh oxygen plant, five killed; about 30 people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के चटगांव में शनिवार को एक ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीताकुंडा उपजिला के केशबपुर इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे ऑक्सीजन प्लांट में धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने आग की लपटों को उठते देखा। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग काफी भीषण थी, जिसे बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। अभी तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पहले फरवरी में ढाका में एक आवासीय इमारत में आग लग गई थी। इस हादसे में एक की मौत को गई थी, तो वहीं कई लोग झुलस गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed