{"_id":"5f4a8a018ebc3eaae26955a2","slug":"mass-protest-in-the-german-capital-berlin-against-coronavirus-curbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन
Sat, 29 Aug 2020 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
कोविड प्रतिबंधों को लेकर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बर्लिन पुलिस के मुताबिक, राजधानी में बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतरे थे। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पहने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, बर्लिन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को काबू में कर लिया। बर्लिन पुलिस ने कहा, दुर्भाग्य से हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। प्रदर्शन उग्र था।
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए लोग जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एक निर्माण कंटेनर में आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में लगभग 18 हजार की भीड़ थी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 3,000 अधिकारियों को तैनात किया था।
विज्ञापन
बता दें कि यह विरोध पूरे यूरोप में फैल गया है। इससे पहले इस तरह के प्रदर्शन पेरिस और अन्य जगहों पर भी हुए। क्योंकि कार्यकर्ताओं ने कोरोना को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों के विरोध में पूरे यूरोप में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बर्लिन में इकट्ठा होने का आग्रह किया था। बता दें कि वर्ल्डोमीटर के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, जर्मनी में दो लाख 42 हजार से ज्यादा मामले हैं। इनमें से दो लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9360 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन