{"_id":"6250cff64e5c9006e75f45b4","slug":"maryam-nawaz-said-on-imran-khan-praising-india-if-you-like-that-country-so-go","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान के भाषण में हिन्दुस्तान की तारीफ पर भड़कीं मरियम नवाज, बोलीं- भारत इतना पसंद है तो वहीं चले जाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान के भाषण में हिन्दुस्तान की तारीफ पर भड़कीं मरियम नवाज, बोलीं- भारत इतना पसंद है तो वहीं चले जाएं
Sat, 09 Apr 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 05:44 AM IST
सार
पाकिस्तान में जब से विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से इमरान खान कई बार भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
मरियम नवाज
- फोटो : facebook.com/TheMaryamNSharif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में चल रहे सियासी संकट के बीच इमरान खान द्वारा अपने भाषण में भारत की तारीफ करने पर अब नया घमासान शुरू हो गया है। इस मामले पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इमरान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर आप भारत को इतना पसंद करते हैं, तो पाकिस्तान छोड़ वहां शिफ्ट क्यों नहीं हो जाते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सत्ता जाते देख पागल हो रहे इस व्यक्ति को बताना चाहिए कि उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पार्टी ने ही बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं पाकिस्तान में जब से विपक्ष ने इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से इमरान खान कई बार भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
भारत को बताया था खुद्दार देश, हुए भावुक
हमारे साथ ही हिंदुस्तान आजाद हुआ था। वहां बहुत सम्मान और प्यार मिला। (इस दौरान इमरान भावुक हो उठे) वो एक खुद्दार कौम हैं। किसी सुपर पावर की जुर्रत नहीं है कि वहां ऐसा कुछ कर दे। मैं हिंदुस्तान का विरोधी नहीं हूं। कश्मीर, आरएसएस की वजह से रिश्ते खराब हुए। भारत की विदेश नीति आजाद है।
विज्ञापन