फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maryam Nawaz commented on imran khan, said- Game is over' for cricketer-turned-politician Imran Khan

Pakistan: मरियम नवाज ने PTI प्रमुख पर साधा निशाना, कहा- क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान का खेल खत्म

Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
सार

26 मई को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मरियम नवाज ने इमरान खान पर तीखी टिप्पणियों की बौछार की। उन्होंने इस दौरान 9 मई को हुई घटनाओं के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन
Maryam Nawaz commented on imran khan, said- Game is over' for cricketer-turned-politician Imran Khan
मरियम नवाज ने इमरान खान पर साधा निशाना। - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान हिंसा के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। एक-एक कर उनकी पार्टी के दिग्गज नेता उनसे किनारा कर रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने इमरान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता लगातार पीटीआई से अपना नाता तोड़ रहे हैं। इससे साफ है कि क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान का खेल खत्म हो गया है।

विज्ञापन

पार्टी छोड़ने वालों के सवाल

26 मई को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवाज ने इमरान खान पर तीखी टिप्पणियों की बौछार की। उन्होंने इस दौरान 9 मई को हुई घटनाओं के बारे में भी बात की। बता दें, 9 मई के दिन दिन पीटीआई प्रमुख इमरान को गिरफ्तार किया गया था, जिसके कारण देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। पीटीआई नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़े जाने पर तंज कसते हुए मरियम ने कहा कि पार्टी छोड़ने वालों के सवाल थे।

विज्ञापन

70 से अधिक लोगों ने तोड़ा नाता

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं के पार्टी छोड़ने की शुरूआत तब हुई जब सुरक्षा बलों ने रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय और लाहौर कॉर्प्स कमांडर हाउस (जिन्ना हाउस) सहित नागरिक और सैन्य संस्थानों पर हमलों के बाद पार्टी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। बता दें, नौ मई की तबाही के बाद पार्टी के 70 से अधिक वकीलों और नेताओं ने पीटीआई से नाता तोड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता ही सियार है…

इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में अविश्वास मत के माध्यम से पीएम के पद से हटा दिया गया था। इसको लेकर मरियम नवाज ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की आलोचना करते हुए कहा कि जब नेता ही सियार है तो लोग कैसे खड़े होंगे? 

खान आतंकवाद का मास्टरमाइंड
मरियम नवाज ने कहा कि आपके लोग ही बता रहे हैं कि इमरान खान नौ मई को हुई घटनाओं के मास्टरमाइंड है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि खान घटनाओं के बीचे का मास्टरमाइंड था, लेकिन उसके कार्यकर्ता आतंकवाद विरोधी अदालत का सामना कर रहे हैं।

खुद की बीबी को चादरों में ढका

नवाज ने खान की बीबी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी को चादरों से ढककर कोर्ट में ले गए, लेकिन उन्होंने अन्य महिलाओं को मोहरा के रूप में इस्तेमाल किया। गौरतलब है, अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 15 मई को लाहौर हाई कोर्ट में खान और उनकी पत्नी सफेद चादर से ढके हुए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed