फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Married Indian woman Anju goes on sightseeing trip in Pakistan with her Facebook friend Nasrullah

Pakistan: पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच घूम रही अलवर की अंजू; नसरुल्लाह के साथ हाथ-में हाथ डाले आई नजर

Tue, 25 Jul 2023 06:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 06:19 PM IST
सार

ऊपरी दीर पुलिस ने बताया कि सोमवार को अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले। वे ऊपरी दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली लावारी सुरंग पहुंचे। वहां की दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है।

विज्ञापन
Married Indian woman Anju goes on sightseeing trip in Pakistan with her Facebook friend Nasrullah
अंजू और नसरुल्लाह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू का पाकिस्तान जाना देश में एक मुद्दा बन चुका है। इसे लेकर देश भर की मीडिया में कई-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच, सामने आया है कि अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रही हैं। पाकिस्तान की पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि अंजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वहीं उनकी शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी और उनके दो बच्चे भी है। 

विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर में घूमने निकली अंजू
ऊपरी दीर पुलिस ने बताया कि सोमवार को अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले। वे ऊपरी दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली लावारी सुरंग पहुंचे। वहां की दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है। सुरम्य पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों में अंजू और नसरुल्ला हरे-भरे बगीचे में बैठे और एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन उनके बारे में अधिक जानकारी देने से कतरा रहा है।
विज्ञापन


अंजू ने साझा किया वीडियो 
इस बीच, अंजू ने अपना एक शॉर्ट वीडियो भी साझा किया है। इसमें वह कह रही है कि वह पाकिस्तान में अपने दोस्त के साथ सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा, 'मैं सभी को यह संदेश देना चाहती हूं कि मैं यहां कानूनी तौर पर और योजना बनाकर आई हूं। मुझे यहां आए दो दिन भी नहीं हुए हैं। मैं यहां सुरक्षित हूं। मैं सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वाघा-अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई अंजू
बता दें कि अंजू वाघा-अटारी सीमा के जरिए भारत से कानूनी तौर पर 21 जुलाई को पाकिस्तान गई थी। नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग को भेजे गए आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, चांसरी को सूचित किया गया कि अंजू को 30 दिन का वीजा देने का निर्णय लिया गया है, जो केवल ऊपरी दीर के लिए वैध है।

उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को एक हलफनामा दिया है। इसमें कहा गया है कि उनकी दोस्ती में कोई प्रेम संबंध नहीं है और अंजू 20 अगस्त को भारत लौट आएंगी। क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि भारतीय महिला के यात्रा दस्तावेज सही पाए गए हैं और उसे नसरुल्लाह के साथ रहने की अनुमति दी गई है। नसरुल्लाह को उसकी देखभाल करने का निर्देश दिया गया है।



अपर दीर जिले के पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुश्ताक खान ने उसके पाकिस्तान आने पर कहा कि अंजू ने एक महीने के यात्रा वीजा पर पाकिस्तान आईं हैं। उनके सभी यात्रा दस्तावेज वैध और पूर्ण हैं। जियो न्यूज ने खान के हवाले से कहा है कि अंजू प्यार की खातिर नई दिल्ली से पाकिस्तान आई है और यहां खुशी से रह रही है।


निकाह की भी आ रहीं खबरें
बता दें इस बीच अंजू की निकाह की खबरें भी सामने आने लगीं। कहा जाने लगा कि अंजू ने पाकिस्तान में निकाह कर इस्लाम कुबूल कर लिया है। मामले की तह तक पहुंचने और पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए "अमर उजाला" संवाददाता ने अंजू राफेल से फोन पर बातचीत कर सच्चाई जानने का प्रयास किया। अंजू से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बातचीत हुई। अंजू ने कहा "मैंने किसी ने कोई निकाह नहीं किया है। धर्म परिवर्तन करने और नाम फातिमा रखने की खबरें भी अफवाह हैं। अंजू ने कहा मैं वापस आने के तैयारी में लगी हुई हूं।

कौन है फेसबुक मित्र नसरुल्लाह
नसरुल्लाह पाकिस्तान के शेरिंगल स्थित विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक हैं और पांच भाइयों में वह सबसे छोटा हैं। नसरुल्लाह ने स्थानीय अधिकारियों को दिए हलफनामे में कहा था कि उनकी दोस्ती है, प्रेम की कोई बात नहीं। उसके हलफनामे के मुताबिक, अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed