फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Marines killed in US military aircraft crash off northern Australia coast during training exercise news and up

Australia: ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश, तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Sun, 27 Aug 2023 02:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 27 Aug 2023 02:50 PM IST
सार

अमेरिकी मरीन कोर की ओर से जारी हुए बयान के मुताबिक, जिस विमान क्रैश में सैनिकों की जान गई है, वह बोइंग एमवी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट-रोटर एयरक्राफ्ट है। इसमें 23 अमेरिकी सैन्यकर्मी सवार थे। 

विज्ञापन
Marines killed in US military aircraft crash off northern Australia coast during training exercise news and up
ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिका का बोइंग एमवी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट-रोटर एयरक्राफ्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी क्षेत्र में स्थित तिवी द्वीप में रविवार सुबह एक एयरक्राफ्ट क्रैश में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 12 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि यह सैनिक एक ट्रेनिंग ड्रिल में हिस्सा ले रहे थे। 
विज्ञापन


अमेरिकी मरीन कोर की ओर से जारी हुए बयान के मुताबिक, जिस विमान क्रैश में सैनिकों की जान गई है, वह बोइंग एमवी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट-रोटर एयरक्राफ्ट है। इसमें 23 अमेरिकी सैन्यकर्मी सवार थे, जो कि डार्विन में तैनात हैं और ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के सैनिकों के साथ ड्रिल्स में हिस्सा ले रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे ड्रिल के दौरान ही उनका एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।
विज्ञापन


मरीन कोर के प्रवक्ता के मुताबिक, तीन सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रॉयल डार्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम अल्बानीज ने घटना पर दुख जताया
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि इस घटना में सिर्फ अमेरिकी सैन्यकर्मी ही शामिल रहे और ऑस्ट्रेलिया का कोई सैनिक या सुरक्षा अधिकारी इस ड्रिल में हताहत नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि रक्षा विभाग घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में जुटा है। यह एक मुश्किल हादसा है और हम हर तरह की मदद दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed