फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Marco Rubio and Elon Musk heated exchange over the issue of staff cuts

कर्मियों की कटौती पर भिड़े मस्क-रूबियो: ट्रंप ने मंत्री का किया बचाव, टेस्ला प्रमुख अब सिर्फ इस भूमिका में

Sun, 09 Mar 2025 04:51 AM IST
शिव शुक्ला न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 09 Mar 2025 04:51 AM IST
सार

एलन मस्क और मार्को रूबियो में यह मतभेद कई हफ्तों से चल रहे थे। लेकिन इस बैठक में यह खुलकर सामने आ गए। बहस की शुरुआत तब हुई जब मस्क ने विदेश मंत्रालय के खर्चों में कटौती न करने को लेकर रूबियो की आलोचना की।

विज्ञापन
Marco Rubio and  Elon Musk heated exchange over the issue of staff cuts
मार्को रूबियो डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क। - फोटो : X/@marcorubio, ANI

विस्तार

कर्मचारियों की कटौती के मुददे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और सरकारी दक्षता मंत्रालय (डोजे) के प्रमुख एलन मस्क में शुक्रवार को तीखी नोकझोंक हुई। राष्ट्रपति   डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में कर्मचारियों की कटौती को लेकर मस्क व रूबियो में जोरदार बहस हुई। बात ज्यादा बढ़ने पर ट्रंप को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने अपने वरिष्ठ मंत्री रूबियो का बचाव किया।  

विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्पष्ट हो गया कि मस्क ने अपना नुकसान कर लिया है। ट्रंप ने एक बड़े प्रशासनिक बदलाव की घोषणा करते हुए कहा, अब से कैबिनेट मंत्री ही खर्च कटौती की प्रक्रिया का नेतृत्व करेंगे, जबकि मस्क और उनकी टीम केवल सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। यह वाकया उस बैठक में हुआ, जिसमें ट्रंप ने अपने कैबिनेट प्रमुखों से कहा कि उनकी एजेंसियों में कर्मियों की नियुक्ति व नीति के बारे में अंतिम फैसला मस्क का नहीं, बल्कि उनका है।
विज्ञापन


खर्च कटौती को लेकर उठा विवाद
एलन मस्क और मार्को रूबियो में यह मतभेद कई हफ्तों से चल रहे थे। लेकिन इस बैठक में यह खुलकर सामने आए। बहस की शुरुआत तब हुई जब मस्क ने विदेश मंत्रालय के खर्चों में कटौती न करने को लेकर रूबियो की आलोचना की। मस्क ने विदेश मंत्रालय को जरूरत से ज्यादा बड़ा बताते हुए इसके बजट में कटौती की पैरवी की। रूबियो के पलटवार से बहस तीखी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबियो का मस्क पर तंज-ताकि आप कर सकें कर्मियों को निकालने का दिखावा
बैठक में मस्क ने रूबियो पर किसी को भी नौकरी से न निकालने व कर्मचारियों की कटौती के प्रयास का विरोध करने का आरोप लगाया। इस पर रूबियो ने पलटवार किया, 1,500 कर्मियों ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली है। रूबियो ने तंज कर पूछा, क्या मस्क चाहते हैं कि वे उन सभी लोगों को फिर से नौकरी पर रखें, ताकि वह उन्हें फिर से नौकरी से निकालने का दिखावा कर सकें। हालांकि, ट्रंप ने टकराव की खबरों को खारिज किया।

 50 हजार डॉलर से अधिक खर्च के लिए डोजे से अनुमोदन जरूरी
अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि 50,000 डॉलर से अधिक की व्यय मदों के लिए अब एलन मस्क के सरकारी दक्षता मंत्रालय (डोजे) से अनुमोदन लेना जरूरी होगा। इस हफ्ते जारी दिशानिर्देशों में ईपीए परिचालन में नए दक्षता समूह, जिसे डोजे  के नाम से जाना जाता है की भूमिका को बढ़ाया गया है।


ट्रंप बोले-विदेश मंत्री शानदार काम कर रहे
मस्क व रूबियो के बीच माहौल गर्म होते देख राष्ट्रपति ट्रंप ने दखल किया और रूबियो का समर्थन किया। ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री शानदार काम कर रहे हैं और उनके पास कई जिम्मेदारियां हैं, जो उन्हें संतुलित तरीके से निभानी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed