{"_id":"615dce868ebc3e1ddd4ddcfd","slug":"many-people-reportedly-injured-as-shots-fired-in-texas-high-school-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: टेक्सास के हाई स्कूल में गोलीबारी, कई लोगों के घायल होने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: टेक्सास के हाई स्कूल में गोलीबारी, कई लोगों के घायल होने की आशंका
Wed, 06 Oct 2021 10:33 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:33 PM IST
सार
पुलिस ने घायलों की हालत के बारे में अबतक कोई भी जानकारी नहीं दी है। स्कूल प्रशासन ने बच्चों के परिजनों को कहा है कि स्कूल में गोलीबारी करने वाले शख्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास में स्कूल में गोलीबारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास में एक हाई स्कूल के भीतर बुधवार सुबह गोलीबारी की खबर सामने आई है। इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि टेकसास राज्य के आर्लिंगटन में हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने उनकी हालत के बारे में अबतक कोई भी जानकारी नहीं दी है। स्कूल प्रशासन ने बच्चों के परिजनों को कहा है कि स्कूल में गोलीबारी करने वाले शख्स के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चें और सभी कर्मचारी अपनी कक्षा और ऑफिस में बंद हैं। किसी भी बाहरी आदमी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस बंदूको के साथ पार्किंग से स्कूल में दाखिल हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्यूरो ऑफ एल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव (एटीएफ) ब्यूरो का डलास फील्ड डिवीजन ने मोर्चा संभाल लिया है। स्थानीय मीडिया ने घटनास्थल से कई एंबुलेंस को निकलते हुए रिपोर्ट किया है। घटना में एफबीआई की भी मदद ली जा रही है।
अर्लिंग्टन का यह हाई स्कूल मैन्सफील्ड इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट का एक हिस्सा है। स्कूली बच्चों के परिजनों को लिखे पत्र में स्कूल ने इलाके में एक शूटर के होने की बात कही है। पत्र में यह भी बताया गया है कि छात्रों और कर्मचारियों को उनकी कक्षा और दफ्तर में बंद कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।